{"_id":"66b7100f1370ea62040e5ad7","slug":"paris-olympics-2024-ritika-heavyweight-bout-today-wrestler-will-represent-country-2024-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Paris Olympics: क्वार्टर फाइनल में पहुंची रीतिका, मैच जीतने के बाद मां हुई भावुक; पिता बोले- बेटी अच्छा खेली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Paris Olympics: क्वार्टर फाइनल में पहुंची रीतिका, मैच जीतने के बाद मां हुई भावुक; पिता बोले- बेटी अच्छा खेली
Sat, 10 Aug 2024 04:04 PM IST
नवीन दलाल
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Sat, 10 Aug 2024 04:04 PM IST
सार
जगबीर सिंह ने बताया कि रोहतक के छोटूराम स्टेडियम अखाड़े की 76 किलोग्राम भार वर्ग में पहलवान रीतिका पेरिस में अपना दमखम दिखाने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस 22 वर्षीय हैवी वेट पहलवान के लिए भी ओलंपिक महामुकाबले में यह पहला अवसर है।
विज्ञापन
रीतिका हुड्डा की मां
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पेरिस ओलंपिक में देश को पहला स्वर्ण पदक मिलने उम्मीद अभी शेष है। पहली बार हैवी वेट वर्ग में देश का प्रतिनिधित्व कर रही रीतिका हुड्डा ने अपना पहला मुकाबला जीत लिया है। रितिक ने हंगरी की खिलाड़ी को एक तरफ 12–2 के अंतर से हराया है। घर में खुशी का माहौल है और रितिका की जीत पर सभी ने ताली बजाकर जश्न मनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
लोगों को कहना है कि हमें यकीन है कि रितिका गोल्ड मेडल जीत कर लेकर आएगी। रितिका हुड्डा की मां नीलम ने कहा कि बेटी ने पहला मुकाबला जैसा खेला है आगे के मुकाबले भी ऐसे ही खेलेगी। पिता जगबीर ने कहा कि बेटे ने शानदार खेल दिखाया है। आगे भी ऐसे ही मुकाबला दिखाएंगी।
विज्ञापन
देश की ओर से ओलंपिक में गए दल में यह कुश्ती खिलाड़ी का सबसे मजबूत व अहम मुकाबला रहेगा। देश को इस खिलाड़ी से पदक की बड़ी उम्मीदें हैं। खिलाड़ी ने भी पदक के लिए जी-जान से तैयारी की है। अब इस तैयारी के परिणाम का समय आ गया है।
अस्थ्ल बोहर निवासी जगबीर सिंह ने बताया कि रोहतक के छोटूराम स्टेडियम अखाड़े की 76 किलोग्राम भार वर्ग में पहलवान रीतिका पेरिस में अपना दमखम दिखाने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस 22 वर्षीय हैवी वेट पहलवान के लिए भी ओलंपिक महामुकाबले में यह पहला अवसर है। पहला मुकाबला जीतने के बाद शाम चार बजे रीतिका क्वार्टर फाइनल खेलेगी। यहां जीत के बाद रात करीब 9:30 बजे सेमी फाइनल होगा। रविवार को पेरिस ओलंपिक का समापन समारोह है। उम्मीद है रीतिका इस समारोह में भारत के लिए अपना फाइनल मुकाबला खेल कर देश की झोली में स्वर्ण पदक डाले।