Paris Olympics: कप्तान के बाद सबसे ज्यादा गोल अभिषेक ने दागे, भारत की ऑस्ट्रेलिया पर ऐतिहासिक जीत में अहम रोल
ओलंपिक में भारत ने ऑस्ट्रेलिया पर तीन-दो से ऐतिहासिक जीत हासिल की। 1972 के बाद भारत ने आस्ट्रेलिया को हराया। एस्ट्रोट्रैप पर भारत ने पहली बार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ओलंपिक में हॉकी में जीत हासिल की। इस जीत की भूमिका अभिषेक नैन के गोल से ही बुनी गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पेरिस ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए कांस्य पदक जीता। इसमें सभी खिलाड़ियों का योगदान रहा। पदक जीताने में सोनीपत के अभिषेक की भी अहम भूमिका रही है। ओलंपिक में भारत की ओर से कप्तान हरमनप्रीत के बाद सबसे ज्यादा गोल दागने वाले अभिषेक नैन ही हैं। उन्होंने बेल्जियम और ऑस्ट्रेलिया जैसी बड़ी टीमों के खिलाफ अहम गोल किए। हरनमप्रीत जहां दस गोल के साथ पहले स्थान पर हैं तो वहीं अभिषेक दो गोल के साथ दूसरे स्थान पर रहे। अभिषेक के अंक अर्जित करने में अहम बात यह रही कि उन्होंने दोनों गोल चलते मुकाबले में फील्ड से दागे (शॉट गोल) हैं। उनके अलावा विवेक सागर ने रनिंग फील्ड से गोल दागा। बाकी गोल पेनल्टी स्ट्रोक या पेनल्टी कॉर्नर से आए।
ऑस्ट्रेलिया पर ऐतिहासिक जीत में भूमिका बनाई
इस ओलंपिक में भारत ने ऑस्ट्रेलिया पर तीन-दो से ऐतिहासिक जीत हासिल की। 1972 के बाद भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराया। एस्ट्रोट्रैप पर भारत ने पहली बार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ओलंपिक में हॉकी में जीत हासिल की। इस जीत की भूमिका अभिषेक नैन के गोल से ही बुनी गई। अभिषेक ने भारत की ओर से पहला गोल दागा। जिसके बाद भारत लगातार ऑस्ट्रेलिया से आगे ही रहा। भारत की ओर से दो गोल कप्तान हरमनप्रित ने किए। अभिषेक ने दूसरा गोल भी कर दिया था, लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने रिव्यू लिया तो गोल होने से पहले भारत का फाउल हो चुका था, जिस कारण गोल को सही नहीं माना गया। बावजूद इसके भारत ने 52 साल बाद ऑस्ट्रेलिया पर जीत हासिल की।
बेल्जियम के खिलाफ गोल करने वाले अकेले खिलाड़ी
अभिषेक नैन ने टोक्यो ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता बेल्जियम के खिलाफ बेहतर खेल दिखाया था। अभिषेक नैन के गोल ने भारतीय टीम को बढ़त दिलाई। भारतीय टीम ने बेल्जियम की टीम पर मुकाबले के मध्य तक 1-0 से बढ़त बनाए रखी थी। अभिषेक नैन ने मुकाबले के 18वें मिनट में बेल्जियम के खिलाफ गोल दागा। लेकिन मुकाबला भारत हार गया।
कप्तान बोले- बढ़ेगा आत्मविश्वास
अभिषेक के ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ प्रदर्शन के बाद कप्तान हरमनप्रित ने भी अभिषेक की तारीफ की और कहा कि ये हमारे यंग टैलेंट हैं और इससे निश्चित ही आत्मविश्वास बढ़ेगा।
खिलाड़ी गोल
हरमनप्रीत 10
अभिषेक नैन 02
मंदीप सिंह 01
विवेक सागर 01
सुखजीत सिंह 01