फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Pankaj Nain's team wins in volleyball competition

Rohtak News: वॉलीबाॅल प्रतियोगिता में पंकज नैन की टीम विजयी

Sat, 02 Mar 2024 11:06 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sat, 02 Mar 2024 11:06 PM IST
विज्ञापन
Pankaj Nain's team wins in volleyball competition
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय एमडीयू एम्प्लाइज वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता शनिवार को संपन्न हो गई। एमडीयू के खेल परिसर में आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में सुबह वॉलीबाॅल खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें पंकज नैन की टीम विजयी रही। चेस प्रतियोगिता में नरेश कुमार विजयी बने और ऋषिपाल द्वितीय रहे। चेस महिला प्रतियोगिता में ज्योति प्रथम व निशा द्वितीय रही।
विज्ञापन




रिले में कांता, सुनीता, मंजु व ज्योति प्रथम रही। सोमवती, सुशीला, ज्योति व सुमन द्वितीय रही। रिटायर्ड एम्प्लाइज जैवलिन में ईश्वर प्रथम, निरंजन कुमार द्वितीय व राम करण हुड्डा तृतीय रहे। रस्साकशी में सुरेश कौशिक व सिक्युरिटी टीम प्रथम रही। रस्साकशी में द्वितीय नंबर पर अमित मलिक व नवीन ओहल्याण की टीम रही।
विज्ञापन




शनिवार को लंबी कूद, जैवलिन थ्रो, चार सौ मीटर, रिले रेस, एमडीयू एम्प्लाइज के बच्चों की रेस, कर्मियों के परिजनों की रेस व मटका रेस इत्यादि खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया। खेल निदेशक प्रो. आरपी गर्ग ने रस्साकसी तथा एम्प्लाइज के परिजनों एवं बच्चों की दौड़ का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता के सफल समापन पर गैर शिक्षक कर्मचारी संघ प्रधान राजकुमार शर्मा व उनकी टीम को शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन




एमडीयू गैर शिक्षक कर्मचारी संघ के प्रधान राजकुमार ने खेलकूद प्रतियोगिता के समापन पर सभी कर्मचारियों एवं प्रतिभागी शिक्षकों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि इस खेलकूद प्रतियोगिता में कर्मियों एवं शिक्षकों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया व अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि सभी विजेताओं को जल्द ही कुलपति प्रो. राजबीर सिंह पुरस्कृत करेंगे। इस मौके पर महासचिव अजमेर सिंह समेत अन्य पदाधिकारी, पूर्व पदाधिकारी एवं एमडीयू कर्मी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed