{"_id":"630e6c425bb9b22ea9755d27","slug":"pankaj-cut-rahul-aware-s-ticket-by-performing-brilliantly-will-show-his-stamina-in-serbia-rohtak-news-rtk6566046165","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंकज ने शानदार प्रदर्शन कर राहुल अवारे का टिकट काटा, सर्बिया में दिखाएगा दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंकज ने शानदार प्रदर्शन कर राहुल अवारे का टिकट काटा, सर्बिया में दिखाएगा दमखम
विज्ञापन
सोनीपत। भारतीय खेल प्राधिकरण के उत्तरी क्षेत्रीय केंद्र (साई), सोनीपत में ट्रायल के आधार पर विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के लिए 20 पहलवानों का चयन किया गया। इनमें 10 पहलवान ग्रीको रोमन वर्ग के और 10 फ्री स्टाइल के चुने गए। सोनीपत के पंकज ने शानदार प्रदर्शन कर राहुल अवारे को हरा सर्बिया का टिकट कटाया। ट्रायल के दौरान पारदर्शिता के लिए भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष सांसद बृजभूषण शरण सिंह मौजूद रहे।
भारतीय कुश्ती संघ के सहायक सचिव विनोद तोमर ने बताया कि विश्व कुश्ती चैंपियनशिप का आयोजन सर्बिया के बेलग्रेड में 10 सितंबर से 18 सितंबर तक किया जाएगा। जिसके लिए मंगलवार को साई सोनीपत में पुरुष पहलवानों के ट्रायल आयोजित हुए। देर शाम तक चले मुकाबलों के बाद 20 पहलवानों का चयन किया गया है। इनमें 10 पहलवान ग्रीको रोमन तो 10 फ्री स्टाइल के हैं। सुबह 10 बजे संघ के अध्यक्ष सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने पहलवानों के हाथ मिलवाकर ट्रायल का शुभारंभ कराया। इस दौरान साई की कार्यकारी अधिकारी ललिता शर्मा, कोषाध्यक्ष जयप्रकाश और हरियाणा कुश्ती संघ के अध्यक्ष रोहताश, ग्रीको रोमन की टीम के चीफ कोच हरगोबिंद सिंह और फ्री स्टाइल टीम के चीफ कोच जगमिंद्र सिंह, कोच महाबीर सिंह मौजूद रहे।
इन पहलवानों का किया गया चयन
ग्रीको रोमन के अर्जुन हलकुर्की (55), ज्ञानेंद्र दहिया (60), नीरज (63), आशु (67), विकास (72), सचिन (77), हरप्रीत सिंह (82), सुनील मलिक (87), दीपांशु (97) और सतीश (130) ने अपनी कुश्तियां जीतकर टीम में जगह बनाई।
विज्ञापन
फ्री स्टाइल में पंकज (61), नवीन (70), सागर जागलान (74), दीपक (79), विक्की (92), विक्की (97) और दिनेश (125) का चयन किया गया। वहीं विदेश में अभ्यास कर रहे रवि दहिया (57), बजरंग पूनिया (65) और दीपक पूनिया (86) को बिना ट्रायल सीधे एंट्री दी जा चुकी है।
छाए रहे सोनीपत के पहलवान
साई सेंटर में आयोजित हुई ट्रायल में सोनीपत के पहलवान छाए रहे। फ्री स्टाइल के पंकज ने उलटफेर करते हुए महाराष्ट्र के राहुल अवारे को हरा दिया। चुने गए 20 पहलवानों में से अधिकतर हरियाणा के हैं। इनमें ग्रीको रोमन में ज्ञानेंद्र दहिया, नीरज, आशु, सुनील मलिक और सतीश तथा फ्री स्टाइल में पंकज, नवीन, रवि दहिया व बजरंग पूनिया सोनीपत से हैं।