{"_id":"6585ccb17843d927f305a7f0","slug":"panch-in-kahani-murdered-by-hitting-his-head-with-a-bat-rohtak-news-c-17-roh1019-320742-2023-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: काहनी में पंच की सिर में बिट्टा मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: काहनी में पंच की सिर में बिट्टा मारकर हत्या
विज्ञापन
-
- 1
-
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक। जिले के गांव काहनी में वीरवार की रात शराब पीकर हुई कहासुनी में वार्ड नंबर आठ के पंच 31 वर्षीय परमजीत उर्फ परमाला की सिर में बिट्टा (लाठी) मारकर हत्या कर दी। परमाला के चाचा के बयान पर सदर थाने में चार युवकों के खिलाफ हत्या व एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। एक आरोपी सोनू चिड़ी गांव का रहने वाला है, जो वारदात के बाद से फरार है।
काहनी गांव निवासी चांदवीर ने दी शिकायत में बताया कि उसका भतीजा 31 वर्षीय परमजीत उर्फ परमाला गांव में वार्ड नंबर आठ का पंच था। वह हर रोज उसे खाना देने आता था। वीरवार शाम खाना देकर चला गया। गांव का युवक रोहित व सतबीर का साला चिड़ी गांव निवासी सोनू उसे बुलाकर मकान पर बुलाकर ले गए। देर रात तक जब परमजीत वापस नहीं आया तो वह अपने भाई कृष्ण के साथ रोहित के घर पहुंचे। उन्होंने देखा कि सोनू, रोहित, राकेश उर्फ पौनी व चार अन्य युवक उसके भतीजे को डंडे व हथियारों से मार रहे थे। साथ में जाति सूचक गालियां दे रहे थे। आरोपी मौके से फरार हो गए। उन्होंने देखा तो परमजीत दम तोड़ चुका था। साथ ही तख्त पर प्लास्टिक की बोतल व खाने-पीने का सामान बिखरा हुआ था। मामले की सूचना पाकर सदर थाना प्रभारी मुरारी लाल मौके पर पहुंचे।
बाक्स
नहीं थी किसी से रंजिश, कहासुनी में हुई हत्या
डेड हाउस पहुंचे गांव के सरपंच प्रदीप ने बताया कि परमजीत की किसी से रंजिश नहीं थी। शराब पीकर हुई कहासुनी में उसकी हत्या की गई है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए। परमजीत विवाहित था। उसके तीन बच्चे हैं।
विज्ञापन
वर्जन
युवक बैठकर शराब पी रहे थे। तभी उनके बीच कहासुनी हो गई। पंच परमजीत की बिट्टा मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। जल्द आरोपियों को काबू किया जाएगा।
मुरारी लाल, प्रभारी थाना सदर