{"_id":"5dd16bb68ebc3e549b506bb6","slug":"pakistan-afganistan-air-come-than-clean-polluted-air-rohtak-news-rtk5279914145","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफगानिस्तान, पाकिस्तान व पहाड़ से आ रही हवाओं ने किया प्रदूषण साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफगानिस्तान, पाकिस्तान व पहाड़ से आ रही हवाओं ने किया प्रदूषण साफ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक। अफगानिस्तान, पाकिस्तान व पहाड़ों से 22.3 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही उत्तरी पश्चिमी हवाओं ने रविवार को प्रदूषण को हटा कर मौसम को साफ कर दिया। तेज हवाओं के चलते एक्यूआई शाम चार बजे 49 पहुंच गया। इसके चलते कई दिनों से प्रदूषण की मार झेल रहे लोगों को नीला आसमान भी देखने को मिला। स्वच्छ हवा में लोगों ने सांस लेकर राहत महसूस की। मौसम एक्सपर्ट का दावा है कि 20 नवंबर तक मौसम साफ रहेगा, इसके बाद पश्चिमी विक्षोभ आने पर हवा की गति कम होगी और प्रदूषण का स्तर फिर से बढ़ना शुरू होगा।
मौसम एक्सपर्ट नवदीप दहिया ने बताया कि उत्तरी पश्चिमी हवाओं के चलते रविवार को अधिकतम 27.6 और न्यूनतम 12.9 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा सोमवार को भी हवा की गति 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी। इसके चलते आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान 26 से 27 व न्यूनतम 11 से 12 डिग्री रहेगा। 20 नवंबर तक तापमान में गिरावट रहेगी। 21 नवंबर से पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है, इससे हवाओं की गति कम हो जाएगी और प्रदूषण का स्तर बढ़ने लग जाएगा। इस दौरान यदि पराली जलती है और प्रदूषण के अन्य कारक संचालित होंगे तो फिर समस्या बढ़ जाएगी। मौसम एक्सपर्ट ने बताया कि फिलहाल वातावरण में विद्यमान प्रदूषण को उत्तरी पश्चिमी हवाएं बंगाल की खाड़ी ले जा रही हैं। वातावरण में मौजूद प्रदूषण स्थाई नहीं होता, यह हवा के साथ बहता रहता है।
रविवार को एक्यूआई का स्तर
अधिकतम : 319
न्यूनतम : 49
औसतन : 171