फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Pahrawar's land belonged to Gaur Sanstha, will not give even an inch: Jaihind

पहरावर की जमीन गौड़ संस्था की थी, एक इंच भी नहीं देंगे ः जयहिंद

Thu, 26 May 2022 12:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Pahrawar's land belonged to Gaur Sanstha, will not give even an inch: Jaihind
पत्रकारों से वार्ता करते नवीन जय हिंद। अमर उजाला
पहरावर में गौड़ ब्राह्मण संस्था की जमीन है। इसे सरकार के कब्जे से मुक्त करा लिया है। प्रशासन ने इसके लिए एफआईआर भी की, इससे डरने वाले नहीं हैं। पहरावर में समाज की एक इंच जमीन नहीं देंगे। सरकार अपनी नजर वहां से हटा ले। ऐसा नहीं होने पर परिणाम खतरनाक हो सकता है। यह कहना है नवीन जयहिंद का।
विज्ञापन

शहर के सेक्टर छह स्थित बाग में पत्रकारों से बातचीत में आप के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष ने अन्याय किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं करने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि 13 साल पहले पहरावर गांव ने गौड़ ब्राह्मण शिक्षण संस्थान को 16 एकड़ जमीन दान दी थी। इस पर सरकार का अवैध रूप से कब्जा था। इस जमीन से 23 अप्रैल को निगम के बोर्ड को उखाड़ा और संस्था की जमीन सरकार के कब्जे से मुक्त कराई। सरकार इस जमीन की तरफ आंख उठाकर भी न देखे। हम सरकार को एक महीने का समय देते हैं या तो सरकार बाइज्जत यह जमीन संस्था को दे दे वरना 36 बिरादरी मिलकर वहां नींव खोदना शुरू कर देगी। गौड़ संस्था पहरावर के लोगों द्वारा दी गई जमीन पर स्कूल, कॉलेज, अस्पताल बनाए गी। ये भवन किसी समुदाय विशेष के बजाय समाज के हर वर्ग, जाति-धर्म के लोगों के काम आएंगे। इससे सभी लाभान्वित होंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार व निगम प्रशासन को किसी अज्ञात पर केस करने की जरूरत नहीं है। मेरा नाम नवीन जयहिंद है, जाति ब्राह्मण है, गोत्र कौशिक, गांव भैंसरू है। अब तक केस 10 हैं। समाज के लिए एक और हो जाएगा तो कोई फर्क नहीं पड़ेगा। केस करना है तो मुझ पर कर लो। सरकार को घमंड है तो भगवान परशुराम, मंगल पांडे, चंद्रशेखर आजाद, बिस्मिल व चाणक्य का इतिहास पढ़ ले। यह काफी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed