फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Overbridges will be built on both sides of the elevated rail track

एलिवेटेड रेल ट्रैक के दोनों तरफ बनेंगे ओवरब्रिज

Tue, 21 Jun 2022 01:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Overbridges will be built on both sides of the elevated rail track
एलिवेटिड रेलवे ट्रैक पर निरिक्षण करते मुख्यमंत्री मनोहर लाल। संवाद
रोहतक। मुख्यमंत्री मनोहर लाल सोमवार को अचानक शहर में आ गए। उन्होंने कैनाल रेस्ट हाउस में ढाई घंटे उपायुक्त, नगर निगम आयुक्त व पुलिस अधीक्षक के साथ मंथन किया। रेस्ट हाउस से सीधे चिन्योट कॉलोनी होते हुए एलिवेटेड रेलवे ट्रैक पर पहुंचे। एलिवेटेड रेल ट्रैक के दोनों तरफ ओवरब्रिज व अंडरपास की पक्की सड़क बनाने के आदेश दिए। यहां से सीधे निर्माणाधीन हुड्डा कॉम्प्लेक्स पार्किंग पहुंचे। लोगों की शिकायत थी कि हाईटेंशन तारों की शिफ्टिंग में देरी से निर्माण धीरे चल रहा है। मुख्यमंत्री ने फोन से उच्चाधिकारियों से बात करके दो सप्ताह में तार शिफ्ट करने और निर्माण जल्द पूरा करने के आदेश दिए।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह करीब दस बजे प्रशासन को सूचना मिली कि मुख्यमंत्री 12:30 बजे आ रहे हैं। इससे प्रशासन में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में तैयारी शुरू कर दी। एमडीयू के पास अग्निवीर के विरोध में युवाओं के पहुंचने की वजह से प्रशासन ने पुलिस लाइन के हैलीपैड पर हेलीकॉप्टर उतारने का फैसला लिया। 12:55 बजे मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर उतरा, जहां से मुख्यमंत्री सीधे कैनाल रेस्ट हाउस पहुंचे। रेस्ट हाउस में मुख्यमंत्री ने भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष ग्रोवर, उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार, नगर निगम आयुक्त डॉ. नरहरि बांगड़ और पुलिस अधीक्षक उदय सिंह मीना के साथ कई मुद्दों और योजनाओं पर चर्चा की। साढ़े तीन बजे मुख्यमंत्री कक्ष से निकले और सीधे चिन्योट कॉलोनी के रास्ते से एलिवेटेड रेलवे ट्रैक पर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने चिन्योट कॉलोनी की तरफ सड़क बनाने में आ रही दिक्कत के बारे में पूछा। उन्होंने कहा कि एलिवेटेड रेलवे ट्रैक ऊपर है और नीचे सड़क बनेगी तो जलभराव की समस्या हमेशा बनी रहेगी। इसलिए बेहतर होगा कि एलिवेडेड रेलवे ट्रैक के बराबर ओवरब्रिज बना दिया जाए, जिससे न सिर्फ आवागमन में सहूलियत होगी बल्कि जलभराव से भी नहीं जूझना पड़ेगा। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने नगर निगम के गांधी कैंप लाइन पार बनने वाले सर्विस रोड के बारे में जानकारी ली। जिस पर अधिकारियों ने बताया कि जद में आ रहे मकान, दुकान व खाली प्लाट को चिह्नित कर लिया गया है। मकान स्वामियों को मकान देने के लिए पीजीआईएमएस में मकान बनाने की प्रक्रिया शुरू करवा दी है। जल्द ही चिह्नित निर्माण तोड़कर सड़क बनाने का काम किया जाएगा। इस पर मुख्यमंत्री ने दूसरी तरफ भी ओवरब्रिज बनाने की बात कही।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सोमवार को हुडा कॉम्प्लेक्स पार्किंग के निर्माण का जायजा लेने पहुंचे। पार्किंग के निर्माण में देरी का उन्होंने संज्ञान लिया। आसपास के दुकानदारों ने बताया कि हाई टेंशन लाइन शिफ्ट न होने से पार्किंग का निर्माण कार्य धीमी गति से चल रहा है। इस पर मुख्यमंत्री ने उच्चाधिकारियों से फोन पर बातचीत की। मौजूद अधिकारियों के दो सप्ताह के अंदर तारों को शिफ्ट करने के आदेश दिए। ठेकेदार से जल्द निर्माण कार्य पूरा करने के लिए कहा। बता दें कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल सोमवार को अचानक शहर में आ गए। उन्होंने कैनाल रेस्ट हाउस में ढाई घंटे उपायुक्त, नगर निगम आयुक्त व पुलिस अधीक्षक के साथ मंथन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडरपास से आवागमन के लिए पक्की सड़क बनाने के आदेश
क्षेत्रीय लोगों ने मुख्यमंत्री को बताया कि एलिवेटेड रेलवे ट्रैक के अंडरपास का रास्ता कच्चा हैं, जिससे आवागमन में काफी दिक्कत होती है। जलभराव होने की वजह से भी मुसीबत झेलनी पड़ती है। इस पर मुख्यमंत्री ने तुरंत निगम आयुक्त को बुलाकर निर्देश दिए कि आवागमन के लिए पक्की सड़क बनाई जाए ताकि लोगों को असुविधा नहीं हो।
मिगलानी पार्क की बदलेगी सूरत, रहेगा पुलिस का पहरा
मुख्यमंत्री ने चिन्योट कॉलोनी के बुजुर्ग ताराचंद्र गोसांई से करीब पांच मिनट तक बातचीत करते हुए समस्याओं के बारे में पूछा। उन्होंने बताया कि अंडरपास से आवागमन का रास्ता पक्का बनाया जाए। नजदीक में मिगलानी पार्क है, जहां सुबह से शाम तक असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। इससे लोगों को काफी परेशानी होती है। इस पर मुख्यमंत्री ने तुरंत निगम आयुक्त और पुलिस अधीक्षक को बुलाया। निगम आयुक्त से कहा कि प्राथमिकता से पार्क का सुंदरीकरण कराया जाए। पुलिस अधीक्षक से कहा कि पार्क में पुलिस का पहरा लगा दिया जाए। असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
मुख्यमंत्री ने पहरावर की जमीन को लेकर किया फैसला
भाजपा के सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री ने कैनाल रेस्ट हाउस में उपायुक्त और निगम आयुक्त के साथ पहरावर की जमीन को लेकर कई बिंदुओं पर चर्चा की। इसके बाद मुख्यमंत्री ने फैसला करके जल्द ही पहरावर की जमीन वापस देने का निर्णय लिया। सूत्रों की माने तो जल्द ही जमीन देने का घोषणा कर दी जाएगी।
कोर्ट, लघु सचिवालय, खजाना आदि शिफ्टिंग पर भी चर्चा
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों के साथ शहर के बीचोंबीच बने कोर्ट परिसर, लघु सचिवालय, खजाना आदि की सुनारिया में शिफ्टिंग के मसले पर भी चर्चा की। अधिकारियों ने नक्शा के साथ मुख्यमंत्री से चर्चा की।
मुख्यमंत्री बोले, लिख दो आराम करने आया था
मुख्यमंत्री साढ़े तीन बजे अधिकारियों से वार्ता करके बाहर निकले। मीडिया कर्मियों ने मुख्यमंत्री से बात करने का प्रयास किया मगर उन्होंने इनकार कर दिया। मुख्यमंत्री ने कहा इस बार कोई बात नहीं होगी। अचानक रोहतक आने का सवाल करने पर मुख्यमंत्री ने कहा लिख दो, आराम करने आया था। इसके बाद एलिवेटेड ट्रैक पर भी मुख्यमंत्री से बात करने का प्रयास किया मगर उन्होंने बात नहीं की।

जीवन जीने की कुंजी है योग
मुख्यमंत्री ने कहा योग जीवन जीने की कुंजी है। मुख्यमंत्री ने यह बात भाजपा के प्रदेश कार्यालय में डॉ. सोनू फौगाट की पुस्तक अष्टांग योग का विमोचन करते हुए कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार आठवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मानवता के लिए योग शीर्षक के तहत मनाया जा रहा है। प्रत्येक व्यक्ति को योग का संकल्प लेना चाहिए। लेखिका डॉ. सोनू फौगाट की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह हर्ष का विषय है कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर अष्टांग योग पुस्तक का विमोचन हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed