फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Outrage... PGI's contracted workers staged a half naked protest

Rohtak News: आक्रोश...पीजीआई के अनुबंधित कर्मियों ने किया अर्धनग्न प्रदर्शन

Tue, 10 Jun 2025 01:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Tue, 10 Jun 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
Outrage... PGI's contracted workers staged a half naked protest
09सीटीके19...अपनी मांगों को लेकर अर्धनग्न होकर विरोध प्रदर्शन करते पीजीआई के अनुबं​धित कर्मचारी
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। कौशल रोजगार निगम (एचकेआरएन) में शामिल किए जाने और संस्थान में व्याप्त भ्रष्टाचार की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर पीजीआई के अनुबंधित कर्मचारियों को धरने पर बैठे आठ दिन हो गए हैं।
सोमवार को कर्मचारियों ने अर्धनग्न होकर व काली पट्टियां बांधकर प्रशासन के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि वे 10 जून को राष्ट्रपति के नाम चिट्ठी लिखकर सामूहिक आत्मदाह की अनुमति मांगेंगे।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारी विजय पार्क में एकत्र होकर नारेबाजी करते हुए पीजीआई के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट कार्यालय और जांच अधिकारी के कार्यालय तक अर्धनग्न होकर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारी नेताओं ने आरोप लगाया कि पीजीआई के वरिष्ठ अधिकारी भ्रष्टाचार में लिप्त हैं और प्रदेश सरकार की छवि खराब कर रहे हैं। उनका कहना था कि ठेकेदार के इशारे पर नियुक्त किए गए कुछ रिलीवर कर्मचारी गुंडागर्दी में लिप्त हैं और शांतिपूर्ण धरने को बाधित करने की कोशिश कर रहे हैं।
कर्मचारियों ने कहा कि जब वे विजय पार्क में शांतिपूर्वक धरना दे रहे थे, तो एक बार फिर ठेकेदार के इशारे पर कथित असामाजिक तत्वों ने उन्हें डराने-धमकाने की कोशिश की। इसके विरोध में कर्मचारी प्रतिनिधिमंडल आईजी से मिला और पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी।
आरोप लगाया कि जिन असामाजिक तत्वों को 2 जून को डायल 112 की पुलिस धरनास्थल से ले गई थी। पीजीआई थाना उनकी शिकायतों पर कार्रवाई नहीं कर रहा, उल्टा ठेकेदार के प्रभाव में कर्मचारियों के खिलाफ ही झूठी शिकायतें दर्ज कराई जा रही हैं।
चंदा उगाही और धरना को बदनाम करने की साजिश का आरोप लगाते हुए कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि बिना प्रमाण के आरोप लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई, तो वे मानहानि का मुकदमा दर्ज कराएंगे।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पीजीआई प्रशासन ने पहले ही प्रतिबंधित की गई एक महिला को फिर से ठेकेदार की ओर से उपयोग में लाकर विरोध को दबाने की कोशिश की है। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि राष्ट्रपति के नाम चिट्ठी लिखकर सामूहिक आत्मदाह की अनुमति मांगेंगे।

09सीटीके19...अपनी मांगों को लेकर अर्धनग्न होकर विरोध प्रदर्शन करते पीजीआई के अनुबंधित कर्मचारी

09सीटीके19...अपनी मांगों को लेकर अर्धनग्न होकर विरोध प्रदर्शन करते पीजीआई के अनुबंधित कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed