फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Out of 1602 test samples, only 225 were found positive

1602 जांच सैंपल में से 225 ही मिले पॉजिटिव

Thu, 20 May 2021 12:07 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 20 May 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
Out of 1602 test samples, only 225 were found positive
लॉकडाउन का असर कोरोना की दूसरी लहर पर दिखाई देने लगा है। पीजीआईएमएस की वायरोलॉजी लैब में 1602 सैंपल में से 225 ही पॉजिटिव मिले हैं। जबकि पिछले दिनों 40 प्रतिशत जांच सैंपल पॉजिटिव मिल रहे थे।
विज्ञापन

पीजीआईएमएस में माइक्रोबायोलॉजी की वायरोलॉजी लैब की जांच रिपोर्ट लोगों को राहत देने वाली है। क्योंकि अब कोरोना संक्रमितों की संख्या घटने लगी है। 18 मई की जांच रिपोर्ट में संस्थान के 420 सैंपल में से 57 ही संक्रमित मिले। वहीं बात रोहतक जिले की करें तो इसमें 579 में से 103 सैंपल ही पॉजिटिव मिले हैं। ऐसे ही चरखीदादरी के 296 में से 42 सैंपल पॉजिटिव मिले हैं। वहीं झज्जर के 307 में से 23 सैंपल पॉजिटिव मिले हैं। गौरतलब है कि संस्थान ने अब तक 581611 सैंपलों की जांच की है, इसमें से 42906 पॉजिटिव मिले हैं।
विज्ञापन

326 नए संक्रमित मिले तो 545 हुए ठीक, छह ने तोड़ा दम
जिले में बुधवार को कोरोना के 326 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही 545 मरीज कोरोना से ठीक हो गए हैं और छह मरीजों ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है। सिविल सर्जन डॉ. अनिल बिरला ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 23653 हो गई है। इसमें से 21831 मरीज कोरोना से जंग जीत चुके हैं। वहीं सक्रिय मरीजों की 1372 रह गई है। इसमें से 73 अस्पताल में भर्ती है और 1299 मरीज घरों पर एकांतवास में उपचार पा रहे हैं। जिले में कोरोना से दम तोड़ने वालों की कुल संख्या 450 हो गई है। जिले में 5.69 प्रतिशत के हिसाब से कोरोना का संक्रमण बढ़ रहा है और रिकवरी रेट 92.72 प्रतिशत हो गया है। विभाग ने बुधवार 2477 सैंपल जांच के लिए भेजे हैं, जबकि अभी तक 415541 लोग कोरोना की जांच करवा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

160917 का हो चुका टीकाकरण
स्वास्थ्य विभाग ने जिले में अब तक 160917 लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगा दिया है। डिप्टी सिविल सर्जन एवं जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. अनिलजीत त्रेहान ने बताया कि सोमवार को 2405 को पहली व 762 को कोरोना से बचाव की दूसरी डोज लगाई गई है।

566 आरक्षित कोरोना के बेड पर 281 मरीज
पीजीआईएमएस में कोरोना मरीजों के लिए आरक्षित बेड की संख्या को बढ़ाकर 566 कर दिया गया है। अब मरीजों को उपचार के लिए दर-दर भटकने की जरूरत नहीं होगी। यहां फिलहाल 281 मरीज ही उपचार के लिए भर्ती हैं। इसमें से 96 मरीज ऑक्सीजन पर, 114 हाई फ्लो ऑक्सीजन पर व 55 वेंटिलेटर पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed