फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Organized efforts are the only solution to the ideological crisis of Hindu civilization: Bangara

संगठित प्रयास से ही वैचारिक संकट से जूझ रही हिंदू सभ्यता का समाधान : बांगड़ा

Sun, 03 Aug 2025 03:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 03 Aug 2025 03:05 AM IST
विज्ञापन
Organized efforts are the only solution to the ideological crisis of Hindu civilization: Bangara
रोहतक के गोकर्ण डेरे में चल रही विहिप की प्रांतीय बैठक में मंच पर उप​स्थित अतिथि। स्रोत : परिषद
रोहतक। हिंदू सभ्यता विश्व की सबसे प्राचीन और समृद्ध सभ्यता रही है लेकिन वर्तमान में यह अनेक सामाजिक, सांस्कृतिक और वैचारिक संकट से जूझ रही है। इसका समाधान केवल संगठित प्रयास एवं विचारयुक्त रणनीतियों से ही संभव है। यह कहना है विहिप के केंद्रीय महामंत्री बजरंग लाल बांगड़ा का। वह शनिवार को विश्व हिंदू परिषद की गोकर्ण तीर्थ में हुई प्रांतीय बैठक के दूसरे दिन संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

बांगड़ा ने सत्संग का महत्व समझाते हुए कहा कि सत्संग कोई धार्मिक अनुष्ठान नहीं बल्कि एक सशक्त सामाजिक प्रक्रिया है। यह वैचारिक जागरण का माध्यम है। इससे हिंदू समाज को मतांतरण की विधर्मी प्रवृत्तियों से सचेत किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के लिए दस दिवसीय नियमित प्रशिक्षण वर्ग अत्यंत आवश्यक है। इससे वे समाज में सक्रिय, जागरूक और संगठित रूप से कार्य कर सकेंगे।
विज्ञापन

टोली निर्माण की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि कोई भी कार्य अकेले संभव नहीं। टोली निर्माण के जरिए ही कार्य को सुचारु एवं परिणामदायी बनाया जा सकता है। प्रशिक्षित कार्यकर्ताओं को उनकी रुचि एवं क्षमता के अनुसार जिम्मेदारी देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सत्संग की सघनता अनिवार्य है। जितने अधिक सत्संग होंगे, उतनी ही विधर्मी ताकतें दूर रहेंगी। यह सामाजिक संरक्षण की प्रथम पंक्ति है। संपर्क एवं सतत संवाद जरूरी है। प्रशिक्षण के बाद कार्यकर्ताओं से सतत संपर्क बनाए रखना व उन्हें संगठित दायित्व सौंपना संगठन की दीर्घकालिक मजबूती के लिए आवश्यक है।

विमर्श टोली का गठन हर जिले में किया जाना चाहिए। किसी भी अफवाह का खंडन एक घंटे में एक करोड़ हिंदुओं तक पहुंचाने का लक्ष्य होना चाहिए। बैठक में महामंडलेश्वर कपिल पुरी, प्रांत अध्यक्ष पवन, प्रांत मंत्री वरुण, प्रांत सह मंत्री सुशील शास्त्री समेत अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।

रोहतक के गोकर्ण डेरे में चल रही विहिप की प्रांतीय बैठक में मंच पर उपस्थित अतिथि। स्रोत : परिषद

रोहतक के गोकर्ण डेरे में चल रही विहिप की प्रांतीय बैठक में मंच पर उपस्थित अतिथि। स्रोत : परिषद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed