फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Ordered paper after paper, made 15 visits to a 65 year old man and then returned empty handed.

Rohtak News: कागज पे कागज मंगवाकर 65 साल के बुजुर्ग से कटवाए 15 चक्कर फिर बैरंग लौटाया

Sat, 16 Dec 2023 01:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 16 Dec 2023 01:51 AM IST
विज्ञापन
Ordered paper after paper, made 15 visits to a 65 year old man and then returned empty handed.
रोहतक। नगर निगम के कर्मचारियों की हड़ताल के चलते व्यवस्था पूरी तरह पटरी से उतर चुकी है। अपने महत्वपूर्ण काम करवाने के लिए निगम कार्यालय पहुंच रहे लोग बैरंग लौट रहे हैं। शुक्रवार को एक बुजुर्ग 15वीं बार काम करवाने के लिए निगम कार्यालय पहुंचे, लेकिन उन्हें भी बैरंग लौटा दिया गया। बुजुर्ग ने बताया कि उनसे हर बार कागज पर कागज मंगवाए जाते हैं, लेकिन काम आज तक नहीं हुआ।
विज्ञापन

शुक्रवार को कार्यालय में सुबह 9 बजे गेट पर ताला तक जड़ दिया। निगम आयुक्त के हस्तक्षेप के बाद ताला तो खोल दिया, कर्मचारी सीट पर नहीं बैठे। दोपहर बाद निगम के अधिकारियों ने शहर से कचरा उठवाया। अब शनिवार को सफाई कर्मी तो ड्यूटी पर आएंगे, लेकिन दूसरी ब्रांच में सोमवार को ही कामकाज हो सकेगा, क्योंकि शनिवार व रविवार को छुट्टी है। नगर पालिका कर्मचारी संघ के आह्वान पर नगर निगम में दो दिन की हड़ताल की गई थी। निगम आयुक्त जितेंद्र कुमार ने प्रधान संजय बिड़लान को कॉल की और ताला न लगने के लिए कहा। आखिर में प्रधान ताला खोलने के लिए तैयार हो गए। हालांकि किसी कर्मचारी ने अंदर नागरिक सुविधा केंद्र से लेकर किसी भी ब्रांच में काम नहीं किया। प्रॉपर्टी टैक्स ब्रांच के अधिकारी डीएमसी जितेंद्र कुमार व दूसरे अधिकारी बाहर कैंटीन पर चाय पीते नजर आए, क्योंकि कर्मचारी हड़ताल पर थे।नगर निगम के नागरिक सुविधा केंद्र में 20 से ज्यादा काउंटर हैं, जहां पर विवाह पंजीकरण से लेकर प्रॉपर्टी टैक्स, विकास शुल्क, रिहायशी प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र व दूसरे कार्य होते हैं, लेकिन हर काउंटर पर सन्नाटा मिला।
विज्ञापन


टैक्स जमा करवाने छुट्टी लेकर आया था
सुनारिया गांव निवासी राजेश और विनय धीमान ने बताया कि वह दिल्ली में नौकरी करते हैं। मां-बाप बुजुर्ग हैं। नौकरी से छुट्टी लेकर प्रॉपर्टी टैक्स का काम कराने आए हैं, लेकिन निगम कार्यालय आया तो बाहर नारेबाजी चल रही थी। समझ गया था कि कर्मचारी हड़ताल पर हैं। काउंटर पर गया तो कर्मचारी ही नहीं मिला। इस कारण बिना टैक्स जमा कराए वापस लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




घर का प्रॉपर्टी टैक्स के बिल में कुछ अनियमितता है। टैक्स के बारे में पूरा ब्योरा लेने के लिए निगम कार्यालय में पहुंचा, लेकिन कोई कर्मचारी व अधिकारी नहीं मिला। कितनी बार आएं एक ही काम के लिए ये तो सारा काम यहीं कंम्प्यूटर पर बटन दबाकर कर देते हैं। जमीन पर जाकर सही तरीके से काम करें तो प्रॉपर्टी का सही ब्योरा मिलता। आम लोगों को बार-बार चक्कर भी न काटने पड़ते।
राजेश लाठर, छोटूराम रामनगर

अकेले एक काम के लिए 10 से 15 बार चक्कर लगा चुका हूं। 65 साल उम्र हो चुकी है। लेकिन निगम के अधिकारी काम को पूरा नहीं कर रहे हैं। इनका कागज ही पूरा नहीं होता है। कभी ये कागज कभी और कागज मंगवा रहे हैं। ऐसे करके दो माह से ज्यादा समय चला गया, लेकिन प्रॉपर्टी टैक्स का रिकार्ड सही नहीं हो रहा है। आज निगम कार्यालय में बुलाया था, लेकिन हड़ताल मिली। अब फिर सोमवार को आना होगा।

रोहताश हुड्डा, बसंत विहार कॉलोनी

दो दिन की हड़ताल के बाद दोपहर सफाई कर्मी घर चले गए, जो शनिवार सुबह ड्यूटी पर आएंगे। हालांकि निजी एजेंसी के सफाई कर्मियों ने दोपहर बाद ही कचरा उठाना शुरू कर दिया था। आम लोगों के कामकाज सोमवार को ही हो सकेंगे, क्योंकि शनिवार व रविवार को कार्यालय के कर्मचारियों की छुट्टी रहती है।
संजय बिड़लान, प्रधान नगर निगम कर्मचारी संघ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed