फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Opposition's policy unclear, intentions corrupt: Dr. Satish Poonia

विपक्ष की नीति अस्पष्ट, नीयत भ्रष्ट : डॉक्टर सतीश पूनिया

Sun, 21 Jul 2024 03:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2024 03:15 AM IST
विज्ञापन
Opposition's policy unclear, intentions corrupt: Dr. Satish Poonia
20सीटीके45...भाजपा कार्यालय में कर्याकर्ताओं के साथ बैठक करते हरियाणा भाजपा प्रभारी डाॅ. सतीश प
रोहतक। भाजपा के प्रदेश प्रभारी डॉक्टर सतीश पूनिया का कहना है कि विपक्ष की नीति अस्पष्ट है और नीयत भ्रष्ट है। विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता बाप-बेटे का हिसाब कर देगी। हरियाणा मांगे हिसाब हुड्डा पिता-पुत्र की राजनीतिक भाषा है, इससे ज्यादा कुछ नहीं। पार्टी कार्यकर्ता कांग्रेस के झूठ का मजबूती से जवाब दें। पूनिया शनिवार को पार्टी के प्रदेश कार्यालय मंगल-कमल में जिला कोर ग्रुप व मीडिया इकाई की बैठक के बाद पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे।
विज्ञापन

पूनिया ने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले प्रदेश में चर्चा होती थी कि कांग्रेस क्लीन स्विप करेगी, लेकिन भाजपा ने कांग्रेस के रचे झूठ के चक्रव्यूह को तोड़ा। अब विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस को सबक सिखाएंगे। क्योंकि 10 वर्षों में भाजपा सरकार ने प्रदेश में बुनियादी विकास करवाया है। आम लोगों का सरकार पर विश्वास बढ़ा है। तीसरी बार प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने बताया कि रविवार को गुरुग्राम में महिला मोर्चा का सम्मेलन होगा।
विज्ञापन

लंबी जांच के बाद ही एजेंसियां कार्रवाई करती हैं:
विधानसभा चुनाव से ठीक पहले ईडी की दबिश के सवाल पर पूनिया ने कहा कि कांग्रेस और विरोधी लोग बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं। संवैधानिक संस्थाएं बिना प्रमाण के कोई कदम आगे नहीं बढ़ाती। हालांकि विधानसभा चुनाव संयोग हो सकता है। लंबी जांच के बाद ही एजेंसियां कार्रवाई करती है। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल को सभी निष्पक्ष और ईमानदार बताते थे, शराब घोटाला में केजरीवाल का सच सामने आ चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिसाब-किताब देना, बाबू-बेटे की राजनीतिक भाषा:
पूर्व सीएम हुड्डा के हिसाब-किताब देने के सवाल पर उन्होंने कहा कि कहा कि यह बाबू-बेटे की राजनीतिक भाषा है। पूनिया ने उल्टा कांग्रेस नेताओं को चैलेंज देते हुए कहा कि वे बताएं अपने समय में कौन से तीर मारे हैं। कांग्रेस नेताओं से हर मंच पर भाजपा कार्यकर्ता बहस को तैयार हैं। बैठक में पूर्व मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर, जिला अध्यक्ष एडवोकेट रणवीर ढाका, प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश नांदल, प्रदेश सचिव रेनू डाबला, प्रदेश कोषाध्यक्ष अजय बंसल, पूर्व महापौर मनमोहन गोयल, प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी शमशेर खरक, जिला परिषद चेयरमैन मंजू हुड्डा, जिला महामंत्री आशा शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रदीप जैन, कंवल सिंह सैनी, रमेश भाटिया, राजकमल उर्फ राजू सहगल, जिला मीडिया प्रभारी सन्नी शर्मा, डॉ अशोक रंगा, अजय शर्मा, एडवोकेट वजीर खोकर, महंत सतीश दास, शमशेर कलिंग, डॉ बलबीर रंगा, धर्मपाल मकड़ौली ,मोहित धन्वंतरि, वीर सिंह हुड्डा,उदय भान मलिक, गीता आहल्याण व सतीश आहूजा भी मौजूद रहे।

कांग्रेस एक झूठ को बार-बार बोल रही, भाजपा कार्यकर्ता जवाब दें
भाजपा की मीडिया व सोशल मीडिया इकाई की बैठक में पूनिया ने कहा कि कांग्रेस एक झूठ को बार-बार बोल रही है। क्योंकि विपक्ष न तो विचार के आधार पर चुनाव लड़ना चाहता है, न कामकाज के आधार पर, इसलिए विपक्ष अब झूठ की राजनीति पर उतर आया है। पार्टी की मीडिया टीम हर झूठ का सटीक जवाब दे और कांग्रेस के शासनकाल में जनता पर हुए अत्याचार और अन्याय को उजागर करे। इस बैठक में प्रदेश मीडिया प्रभारी अरविंद सैनी, सोशल मीडिया प्रदेश संयोजक अरुण यादव, प्रदेश मीडिया सह प्रमुख शमशेर सिंह खरक, अशोक छाबड़ा, नवीन गर्ग, संदीप आजाद, सोशल मीडिया सह प्रमुख श्याम यादव, प्रवक्ता नेहा धवन, संदीप हिन्दुस्तानी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed