फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Opposition conspiring to divide people on caste lines: Jawahar Yadav

जनता को जातियों में बांटने की साजिश कर रहा विपक्ष : जवाहर यादव

Sun, 17 May 2026 08:20 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 08:20 PM IST
विज्ञापन
Opposition conspiring to divide people on caste lines: Jawahar Yadav
16-रोहतक के बहुअकबरपुर ​स्थित निजी कॉलेज में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता जवाहर यादव के मुलाकात करत
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। भाजपा सदैव राष्ट्रहित व जनसेवा की राजनीति करती है। विपक्षी दल लंबे समय से जाति आधारित राजनीति कर समाज में वर्गों व समुदायों के बीच दूरी बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं। अब इस प्रकार की राजनीति नहीं चलेगी। यह कहना है भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता जवाहर यादव का।
बहुअकबरपुर के निजी वेटरनरी कॉलेज में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार जनहित में लगातार ऐतिहासिक निर्णय ले रही है।
विज्ञापन

यादव ने कहा कि सरकार की योजनाओं और नीतियों का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य भाजपा के कार्यकर्ता पूरी निष्ठा के साथ कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का अधिक से अधिक सकारात्मक उपयोग करने का आह्वान करते हुए कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, उपलब्धियों व नीतियों का प्रचार-प्रसार आम जनता तक पहुंचाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम अध्यक्ष पूर्व मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर ने कहा कि कार्यक्रम से कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में संगठन की मजबूती, बूथ स्तर तक कार्य विस्तार व आगामी राजनीतिक रणनीतियों को लेकर भी चर्चा की गई।

उपस्थित कार्यकर्ताओं ने पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। इस मौके पर पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी, जिला स्तर के नेता एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed