फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   OPD will open in PGI from September 1 from 8:30 am to 1 pm

पीजीआई में एक सितंबर से सुबह साढ़े आठ से एक बजे तक खुलेगी ओपीडी

Sun, 29 Aug 2021 01:05 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 01:05 AM IST
विज्ञापन
OPD will open in PGI from September 1 from 8:30 am to 1 pm
पीजीआई ने सर्दियों में काम करने की समय सारिणी जारी कर दी है। इसके तहत एक सितंबर से सामान्य व क्लिनिकल विभाग सोमवार से शनिवार तक सुबह 9 से शाम चार बजे तक खुलेंगे। सामान्य विभाग में दोपहर एक से दो बजे तक व क्लिनिकल विभाग में दोपहर दो से तीन बजे तक दोपहर के भोजन का समय रहेगा। ओपीडी में मरीजों का पंजीकरण सुबह साढ़े आठ से दोपहर एक बजे तक होगा।
विज्ञापन

संस्थान की ओर से जारी की गई समय सारिणी के तहत शैक्षणिक दिन पहले की तरह रहेंगे। सोमवार को दोपहर तीन से चार बजे तक शैक्षणिक कार्य होगा। पीजी के शैक्षणिक कार्य के लिए सभी विभाग तीन दिन अवश्य देंगे। पीजी शैक्षणिक कार्य क्लिनिकल विभागों में दोपहर तीन से शाम चार बजे तक होगा। सभी विभागों के अध्यक्षों या अधिकृत शिक्षक की देखरेख में शैक्षणिक कार्य जारी रहेंगे। डीन एकेडमिक नियमित रूप से शैक्षणिक कार्यक्रमों पर नजर रखेंगे। संस्थान में मरीजों के ऑपरेशन सुबह 9 से दोपहर तीन बजे तक किए जाएंगे। ऑपरेशन टेबल 9 बजे शुरू करने का समय रखा गया है। डेंटल कॉलेज प्राचार्य कार्यालय, एसआईएमएच डायरेक्टर कम सीईओ, नर्सिंग कॉलेज, फार्मेसी कॉलेज व फिजियोथैरेपी कॉलेज सभी कार्य दिवस पर सुबह 9 से शाम चार बजे तक खुले रहेंगे। यहां दोपहर एक से दो बजे के बीच भोजनावकाश रहेगा। कुलपति, निदेशक व चिकित्सा अधीक्षक कार्यालय सोमवार से शुक्रवार तक सरकार के 9 से पांच घंटे निर्धारित समय काम करेंगे। यहां दोपहर डेढ़ से दो बजे तक भोजनावकाश का समय रहेगा। अस्पताल व कॉलेज की शनिवार व अन्य राजपत्रित अवकाश के दिन व्यवस्था बनाए रखने के लिए निदेशक व चिकित्सा अधीक्षक कार्यालय में स्टाफ तैनात रहेगा। तृतीय श्रेणी कर्मचारी रोजाना सात घंटे काम करेंगे। सभी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी रोजाना आठ घंटे काम करेंगे। इनका समय संबंधित विभाग का मुखिया तय करेगा। यह व्यवस्था 15 अप्रैल 2022 तक लागू रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed