फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Only those who follow are flouting orders

पालन कराने वाले ही उड़ा रहे आदेशों की धज्जियां

Wed, 05 Jan 2022 01:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Only those who follow are flouting orders
नगर निगम कार्यालय में मुंह पर मास्क ठीक से लगाए बिना लोगों से मिलते कर्मचारी। अमर उजाला
रोहतक। नगर निगम में आने वाले आमजन तो दूर खुद अधिकारी-कर्मचारी मंगलवार को कोरोना गाइड लाइन का उल्लंघन करते रहे। गेट पर वैक्सीन का मैसेज चेक करने की ड्यूटी लगाने वाले अफसर बिना मास्क लोगों के काम निपटाते रहे। गेट पर चेकिंग की ड्यूटी करने वाले नदारद रहे। ऐसे में नगर आयुक्त के सघन चेकिंग व बिना मास्क जुर्माना लगाने का आदेश तार-तार होता रहा।
विज्ञापन

उपायुक्त, नगर आयुक्त और पुलिस अधीक्षक ने सोमवार को कोरोना गाइड लाइन सख्ती से लागू करने पर मंथन किया। जिसके चलते निगम की दीवारों पर जगह-जगह बिना वैक्सीन प्रवेश पर रोक के नोटिस चस्पा कर दिए हैं। नगर आयुक्त डॉ. नरहरि बांगड़ ने दावा किया था कि मंगलवार से प्रवेश गेट पर कर्मियों की ड्यूटी लगेगी, जो हर आने वाले का वैक्सीन मैसेज देखेंगे। बिना वैक्सीन लगे लोगों को प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। निगम परिसर में मास्क नहीं लगाने पर जुर्माना लगेगा, जिसके लिए टीम लगाई है। निगम आयुक्त के आदेश पर दो कर्मियों की गेट पर चेकिंग में ड्यूटी कार्यालय अधीक्षक ने लगा दी। मगर मंगलवार को हकीकत ढाक के तीन पात दिखी। निगम में बिना चेकिंग लोग बेधड़क आवाजाही करते रहे। काफी संख्या में आमजन तो मास्क में दिखे मगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी अवहेलना करते दिखे। चेकिंग के आदेश करने वाले खुद कार्यालय अधीक्षक बिना मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन करते रहे।
विज्ञापन

वर्जन
अधिकारी हो या कर्मचारी, मास्क नहीं लगाने पर सीधे पांच सौ रुपये का जुर्माना लगेगा। पता लगाया जाएगा कि ड्यूटी लगने के बावजूद दोनों कर्मियों ने चेकिंग क्यों नहीं की। बुधवार से पूरी तरह से सख्ती की जाएगी। बिना वैक्सीन का मैसेज देखे किसी को भी प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सुरेश कुमार, संयुक्त नगर आयुक्त
बुधवार को पूरी सख्ती की जाएगी। किसी भी तरह की ढिलाई और लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। आमजन ही नहीं कर्मचारी व अधिकारियों को भी कोरोना गाइड लाइन का सख्ती से पालन करना होगा और जुर्माना लगाया जाएगा।
- डॉ. नरहरि बांगड़ नगर आयुक्त रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed