फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   One zero cost 2 lakhs, instead of 1.47, 14.70 lakhs were bid

एक शून्य की कीमत 2 लाख, 1.47 की जगह लग गई 14.70 लाख की बोली

Sat, 26 Jun 2021 01:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
One zero cost 2 lakhs, instead of 1.47, 14.70 lakhs were bid
शहर में नो पार्किंग जोन से वाहन उठाने के लिए हुई ऑनलाइन बोली में शुक्रवार को अजीबो-गरीब घटनाक्रम हुआ। गलती से एक बोलीदाता ने ऑनलाइन बोली लगाते समय प्रति क्रेन 1 लाख 47 हजार की जगह 14 लाख 70 हजार की बोली लगा दी। क्योंकि लिखते समय एक शून्य ज्यादा लग गया। नियमों के तहत अगर बोलीदाता ने कदम पीछे हटाए तो उसकी 2 लाख रुपये की सिक्योरिटी राशि जब्त हो जाएगी। अगर ठेका लिया तो प्रति माह दो क्रेन की निगम को 29 लाख 40 हजार रुपये फीस देनी होगी। अब मामले पर सोमवार को निगम आयुक्त फैसला लेंगे।
विज्ञापन

नगर निगम हाउस ने चार माह पहले हाउस में प्रस्ताव पास करके नो पार्किंग जोन से क्रेन से वाहन उठाने वाली एजेंसी का ठेका रद्द कर दिया था। आरोप था कि ठेकेदार का व्यवहार उचित नहीं है। इसके चलते नगर निगम ने शुक्रवार को ऑनलाइन बोली आयोजित की। बोली में सात एजेंसियों ने भाग लिया। प्रति क्रेन एक एजेंसी ने 14 लाख 70 हजार रुपये प्रति माह की बोली लगाई। अब कहा जा रहा है कि एजेंसी से राशि लिखते समय गलती हो गई। एजेंसी 1 लाख 47 हजार प्रति क्रेन बोली लगाने जा रही थी, लेकिन गलती से एक शून्य ज्यादा लग गया। एजेंसी ने नगर निगम के एलओ के सामने अपनी बात रखी और हकीकत से अवगत कराया। एलओ ने निगम आयुक्त के सामने मामला रखने का भरोसा दिया। अब निगम आयुक्त सोमवार को मामले में उचित निर्णय लेंगे।
विज्ञापन

यूं लगी 2 क्रेन से वाहन उठाने की बोली
एजेंसी रेट प्रति क्रेन कुल राशि
अजय हुड्डा 1 लाख 17 हजार 2 लाख 34 हजार
निर्माण 2 लाख 5 हजार 4 लाख 10 हजार
विजय हुड्डा 1 लाख 36 हजार 2 लाख 72 हजार
कुलदीप सिंह 82 हजार 1 लाख 64 हजार
कादियान 14 लाख 70 हजार 29 लाख 40 हजार
प्रवीण कुमार 1 लाख 80 हजार 3 लाख 60 हजार
दलेल सिंह 1 लाख 2 हजार 211 2 लाख 4 हजार 422
नोट : निगम ने ऑनलाइन बोली में भाग लेने वाली हर एजेंसी या बोलीदाता से 2 लाख रुपये सिक्योरिटी राशि जमा करवाई है। नियमों के तहत जो सबसे ज्यादा बोली लगाएगा, निगम उसे क्रेन से वाहन उठाने का ठेका देगा। अगर बोलीदाता ठेका नहीं लेता है तो निगम उसकी सिक्योरिटी राशि जब्त कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम की तरफ से ऑनलाइन बोली के लिए जो नियम तय किए गए थे, उसमें 5 नंबर कॉलम में साफ लिखा है कि निगम अनुभवी बोलीदाता को प्राथमिकता देगा। मैंने पता कर लिया है कि सात एजेंसी में केवल तीन ने अनुभव प्रमाण पत्र लगाया है। अब निगम क्या अनुभव प्रमाण पत्र न लगाने वालों के आवेदन रद्द करेगा। इसको लेकर एलओ सुरेंद्र गोयल से बात की है। उन्होंने निगम आयुक्त के सामने मामला रखने का निर्णय लिया है।
- अजय हुड्डा, पूर्व क्रेन ठेकेदार, नगर निगम
एक बोलीदाता ने ऑनलाइन बोली के दौरान गलती से राशि लिखते समय एक शून्य ज्यादा लिख दी। नियमों के तहत अब प्रति क्रेन 14 लाख 70 हजार की बोली लगाने वाले को ठेका दिया जाएगा। ठेका न लेने पर निगम उसकी 2 लाख की सिक्योरिटी जब्त कर सकता है। बोलीदाता ने आकर अपनी गलती बताई है। मामले को निगम आयुक्त के सामने रखा जाएगा।

- सुरेंद्र गोयल, एलओ, नगर निगम
भगत सिंह पार्किंग के लिए नहीं आया कोई मैदान में
किला रोड स्थित भगत सिंह पार्किंग के संचालन के लिए शुक्रवार को कोई भी बोलीदाता मैदान में नहीं आया। इसके चलते बोली रद्द कर दी गई। पहले निगम ने ठेकेदार को 35 हजार रुपये प्रति माह व 18 प्रतिशत जीएसटी पर ठेका दिया हुआ था, लेकिन हाउस ने प्रस्ताव पास करके ठेका रद्द कर दिया था। अब निगम इसी रेट पर पार्किंग का ठेका देना चाहता था, लेकिन कोई सामने नहीं आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed