फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   One-way traffic on Gohana road up to 100 meters from today

गोहाना रोड पर 100 मीटर तक आज से वनवे ट्रैफिक

Sat, 19 Feb 2022 01:13 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 19 Feb 2022 01:13 AM IST
विज्ञापन
One-way traffic on Gohana road up to 100 meters from today
रोहतक। गोहाना रोड स्थित पीर बोहदी के नजदीक शनिवार से 100 मीटर तक वनवे ट्रैफिक व्यवस्था होगी, जो एक सप्ताह से ज्यादा रहेगी। इसके चलते शुक्रवार को कार्यदायी संस्था की टीम डी-वाटरिंग के साथ-साथ खोदाई की तैयारी में जुटी रही।
विज्ञापन

नगर निगम ने अमरूत योजना के तहत पीर बोहदी डिस्पोजल से सीवर का मैनहोल जून में 2021 में जोड़कर चालू किया था। इसके लिए 72 मीटर ट्रैंचलेस (बिना खोदाई) पाइप बिछाई गई, जिस पर 26 लाख रुपये खर्च हुआ। छह माह में ही गोहाना रोड की 70 मीटर सड़क धंस गई। अब सड़क के धंसने का दायरा तेजी से बढ़ रहा है। वहीं, मरम्मत कार्य में जुटी कार्यदायी संस्था लगातार डी-वाटरिंग करने में जुटी है। शुक्रवार को संस्था के इंजीनियर गहरे गड्ढे को सुरक्षित खोदाई करने की तैयारी में जुटे रहे। निगम के अधिशासी अभियंता मनजीत दहिया का कहना है कि शनिवार से खोदाई करने का काम शुरू होगा, तब पता चलेगा कि किस वजह से जमीन धंसी। इस वजह से 100 मीटर तक गोहाना रोड पर वनवे ट्रैफिक व्यवस्था की जाएगी। जिस जगह से ट्रैफिक वनवे होगा, वहां बैरियर और बोर्ड लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed