फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   One time from today there will be 50 minutes of water supply

आज से एक वक्त होगी 50 मिनट की जलापूर्ति

Sun, 13 Feb 2022 12:20 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 12:20 AM IST
विज्ञापन
One time from today there will be 50 minutes of water supply
रोहतक। शहरवासियों को रविवार (आज) से एक वक्त पेयजल आपूर्ति होगी, वह भी 45 से 50 मिनट तक। पेयजल आपूर्ति की यह व्यवस्था एक मार्च तक रहेगी। पेयजल आपूर्ति में कटौती की वजह बीएसबी से पूरी क्षमता से पानी नहीं मिलना है।
विज्ञापन

जेएलएन (जवाहर लाल नेहरू) नहर से पांच फरवरी को पानी मिलना बंद हो गया। छह फरवरी से बीएसबी में पानी तो आया मगर बेहद कम क्षमता से। पानी इतना कम छोड़ा कि पब्लिक हेल्थ विभाग को पंप व मोटरें लगाकर नहर से पानी उठाना पड़ा। फिर भी जरूरत के अनुसार पानी नहीं मिला। जिसकी वजह है कि मानसरोवर पार्क जलघर में करीब 12 दिन, सोनीपत रोड (बोहर नाका) जलघर में करीब 13 दिन, और झज्जर रोड जलघर में करीब 12 का पानी शेष बचा है और जेएलएन में पानी आने में अभी 16 दिन शेष हैं। ऐसे में यदि पब्लिक हेल्थ मांग के अनुसार पेयजल आपूर्ति करेगा तो शहरवासियों को चार से पांच दिन गंभीर पेयजल की समस्या से जूझना पड़ेगा। इससे निजात दिलाने के लिए तय किया गया है कि रविवार से शहर में एक वक्त जलापूर्ति की जाएगी, वह भी 45-50 मिनट तक। पेयजल आपूर्ति की यह व्यवस्था एक मार्च तक रहेगी। जूनियर इंजीनियर अमित रोहिल्ला ने बताया कि जरूरत के अनुसार नियमित पेयजल आपूर्ति बनाए रखने के लिए रविवार से एक वक्त जलापूर्ति की जाएगी, जो 45-50 मिनट होगी।
विज्ञापन

रोजाना 8.70 करोड़ लीटर पानी चाहिए
जनस्वास्थ्य विभाग के अनुसार मानसरोवर पार्क, झज्जर रोड, देव कॉलोनी व सोनीपत रोड जलघरों से रोजाना 8.70 करोड़ लीटर शुद्ध पेयजल आपूर्ति की जाती है। मानक के अनुसार एक व्यक्ति को 24 घंटे में 145 लीटर पानी की होती है जरूरत।
विज्ञापन
विज्ञापन

संकट देख छोड़ा जा सकता है नहर में पानी
शहर में आगामी गंभीर पेयजल संकट देख पब्लिक हेल्थ विभाग की मांग पर सिंचाई विभाग ने बीएसबी में पानी छोड़ने की सहमति दी है। अधिकारियों का कहना है कि एक-दो दिन में नहर से अतिरिक्त पानी मिल जाएगा। जिससे संकट से उबर सकेंगे।

वर्जन
रविवार से एक वक्त जलापूर्ति होगी। लोगों को पर्याप्त पानी मिले, इसलिए आपूर्ति का समय 45 से 50 मिनट होगा। कटौती करने की वजह बीएसबी से काफी कम मात्रा में पानी मिलना है। जल्द बीएसबी से कुछ पानी मिलने की उम्मीद है, जिससे काफी राहत मिलेगी।
- अनिल रोहिल्ला, एसडीओ पब्लिक हेल्थ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed