फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   One side attacked on the other side in a land dispute in village Mayna, five injured including two retired soldiers

गांव मायना में जमीनी विवाद में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर किया जानलेवा हमला, दो रिटायर्ड फौजी समेत पांच घायल

Sat, 31 Oct 2020 01:11 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2020 01:11 AM IST
विज्ञापन
One side attacked on the other side in a land dispute in village Mayna, five injured including two retired soldiers
रोहतक। गांव मायना में जमीनी विवाद में एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के पांच लोगों को लाठी-डंडों से पीट पीट कर हत्या करने का प्रयास किया। इतना ही नहीं, आरोपियों ने लाइसेंसी पिस्तौल भी लूट ली। घायलों में दो चचेरे रिटायर्ड फौजी भाई भी हैं। घायलों की शिकायत पर शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास, लूटपाट की धारा सहित अन्य धाराओं में 4 महिलाओं समेत 14 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस को दी शिकायत में कुलदीप ने बताया कि वह गांव मायना का रहने वाला है। वह रिटायर्ड फौजी है। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे वह अपने पिता जोरा सिंह के साथ अपने पीली वाले खेत में पानी लगा रहा था। इसी दौरान वहां राजकुमार, अरुण, मोहित, जगबीर, कुलदीप, कृष्ण, विनोद, रोहित, राजेंद्र व दीपक बाइक और कार में सवार होकर हथियारों से लैस होकर वहां आए। वहां आते ही अरूण और मोहित ने कुलदीप पर डंडों से पीटना शुरू कर दिया। बीच बचाव में पिता जोरा सिंह आए तो अरूण, राजकुमार, मोहित, दीपक व कुलदीप ने डंडों से उनके सिर में वार कर घायल व बेहोश कर दिया। बमुश्किल कुलदीप उनसे छुटकर वहां से भागा। आरोपी भी वहां से गांव की ओर चले गए। कुछ देर बाद कुलदीप की पत्नी संतोष ने कुलदीप को फोन कर बताया कि कुलदीप के चचेरे भाई रिटायर्ड फौजी बसंत, प्रमिला व माता प्रकाशी को उपरोक्त सभी ने लाठी-डंडो से मार मार घायल कर दिया है। आरोपी बसंत की लाइसेंसी पिस्तौल भी लूट कर ले गए। बसंत ने कुलदीप को बताया के उसके घर में घुसकर राजकुमार, कृष्ण, जगबीर, कुलदीप, मोहित, अरूण, दीपक, रोहित, नीतू, कलावती, मीनाक्षी, सुनीता ने हमला किया है। मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हुई तो आरोपी मौके से पिस्तौल की लूटपाट कर फरार हो गए। कुलदीप के अनुसार 3 माह पहले भी दोनों पक्षों के बीच जमीन बाबत झगड़ा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed