फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   One lakh rupees were looted from father and son 27 days ago, no clue till now

Rohtak News: 27 दिन पहले पिता-पुत्र से लूटे थे एक लाख, अब तक सुराग नहीं

Tue, 11 Jun 2024 11:15 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Tue, 11 Jun 2024 11:15 PM IST
विज्ञापन
One lakh rupees were looted from father and son 27 days ago, no clue till now
रोहतक। लाखनमाजरा थाना एरिया में लूट की वारदात बढ़ती जा रही हैं। 27 दिन पहले बैंसी नहर पर किसान पिता-पुत्र पर तलवार से हमला कर बाइक सवार नकाबपोश युवक एक लाख रुपये लूटकर ले गए थे, लेकिन अब तक सुराग नहीं है। अब भगवतीपुर रोड स्थित फैक्टरी के सुरक्षा गार्ड को बंधक बनाकर लाखों रुपये का माल लूट लिया गया। सीसीटीवी कैमरे में कैद होने के बावजूद पुलिस वारदात के दूसरे दिन भी लुटेरों तक नहीं पहुंच सकी।
विज्ञापन

एक दिन पहले फैक्टरी के मैनेजर दीपक शर्मा ने शिकायत दी थी कि सोमवार सुबह कंपनी के हेल्पर पिंटू का फोन आया। उसने सुरक्षा गार्ड के हाथ पैर बंद होने की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे तो फैक्ट्री के पास ही सुरक्षा गार्ड को बंधक बनाकर रखने का पता लगा। सुरक्षा गार्ड संदीप ने बताया कि रात में चार बदमाश आए थे। उसे बंधक बनाया और फैक्ट्री के पीछे झाड़ियों में फेंक दिया। साथ ही बदमाश कंपनी से 32 जिंक प्लेट व अन्य लाखों रुपये का सामान ले गए। लाखनमाजरा थाने में लूट का केस दर्ज किया गया था, लेकिन वारदात के दूसरे दिन भी पुलिस के हाथ खाली हैं।
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे में नजर आ रहे लुटेरे, तीन टीम गठित
पुलिस ने फैक्टरी के सीसीटीवी कैमरे की जांच की। कैमरे में चार युवक दिखाई दे रहे हैं। उनको पकड़ने के लिए लाखनमाजरा पुलिस के अलावा सीआईए की टीमें भी दबिश दे रही हैं। इसके बावजूद मंगलवार को भी लुटेरों का सुराग नहीं लग सका। 14 मई को खरैंटी गांव निवासी रामफल लाखनमाजरा स्थित एसबीआई की शाखा से एक लाख रुपये निकलवाए और अपने बेटे मनोज के साथ बाइक पर खेतों में जा रहा था। रास्ते में दो युवकों ने लूट लिया था। अब तक पुलिस लुटेरों को काबू नहीं कर सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
किसान से एक लाख की लूट से लेकर भगवतीपुर रोड स्थित फैक्टरी में हुई वारदात की जांच कर रहे हैं। सीआईए प्रथम की टीम भी आई है। उम्मीद जल्द लुटेरे पकड़े जाएंगे।
इंस्पेक्टर समरजीत सिंह, प्रभारी थाना लाखनमाजरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed