फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   One lakh 90 thousand properties of the city will be online, will be able to see the area valid or illegal

शहर की एक लाख 90 हजार प्रॉपर्टी होगी ऑनलाइन, देख सकेंगे एरिया वैध या अवैध

Sat, 20 Mar 2021 01:04 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 20 Mar 2021 01:04 AM IST
विज्ञापन
One lakh 90 thousand properties of the city will be online, will be able to see the area valid or illegal
नगर निगम के जोनल टैक्स ऑफिसर जगदीश चंद्र शुक्रवार को नए पोर्टल के बारे में कर्मचारियों को अवगत कर
नए वित्त वर्ष में एक अप्रैल से शहर की 1 लाख 90 हजार प्रॉपर्टी ऑनलाइन शहरी निकाय विभाग के पोर्टल नजर पर आएंगी। प्रॉपर्टी मालिक पोर्टल पर जाकर देख सकेगा कि उसकी प्रॉपर्टी वैध या अवैध एरिया में हैं। पड़ोस में कितने फुट की गली लगती है। इसके अलावा बिजली-पानी से लेकर विकास शुल्क व प्रॉपर्टी टैक्स का रिकॉर्ड भी मिलेगा। महम व सांपला नगर पालिका की प्रॉपर्टी पोर्टल पर अपडेट हो गई हैं। वहीं, सोमवार तक रोहतक नगर निगम एरिया की प्रॉपर्टी डाली जाएगी।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने 22 जुलाई 2020 को अचानक तहसीलों में प्रॉपर्टी की सेल डीड रद्द कर दी थी। इसके बाद 17 अगस्त तक एनओसी पोर्टल बनाया गया, जिसके तहत तहसील में रजिस्ट्री तभी होगी, जब ऑनलाइन पोर्टल नगर निगम एनओसी देगा। निगम एनओसी प्रॉपर्टी टैक्स व विकास शुल्क जमा कराने के बाद ही देता है। निगम की एनओसी के बाद ही ऑनलाइन संबंधित व्यक्ति का रजिस्ट्री के लिए पंजीकरण होता है। अब सरकार ने एनओसी पोर्टल के बाद एक अप्रैल से प्रॉपर्टी टैक्स मैनेजमेंट सिस्टम के तहत नया पोर्टल लांच किया है। पोर्टल में प्रदेश के सभी निकायों की नए सर्वे के तहत संपत्ति का ब्योरा डाला जा रहा है। रोहतक जिले में रोहतक नगर निगम, महम, कलानौर व सांपला नगर पालिका हैं। महम व सांपला नगर पालिका की संपत्ति का ब्योरा शुक्रवार तक पोर्टल पर डाला जा चुका था। नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि सोमवार तक रोहतक नगर निगम की 1 लाख 90 हजार संपत्ति का ब्योरा भी अपडेट कर दिया जाएगा। इसके बाद कलानौर नगर पालिका की संपत्ति का रिकॉर्ड पोर्टल पर आएगा। पोर्टल अपडेट का कार्य मुख्यालय की तरफ से ही किया जा रहा है।
विज्ञापन

नाम, मोबाइल नंबर व आईडी नंबर से मिलेगी प्रॉपर्टी
प्रॉपर्टी मालिक ऑनलाइन पीएमएसहरियाणा.कॉम पर लॉगिन कर सकता है। इसके बाद पोर्टल खुल जाएगा। पोर्टल खुलने के बाद प्रॉपर्टी मालिक के नाम, मोबाइल नंबर या प्रॉपर्टी आईडी नंबर से संबंधित प्रॉपर्टी को सर्च किया जा सकेगा। इसके बाद दो विकल्प आएंगे। एक में प्रॉपर्टी को नक्शा के माध्यम देखा जा सकता है। इसमें प्रॉपर्टी की लोकेशन, आसपास की गलियों को देखा जा सकता है। जबकि दूसरे विकल्प में प्रॉपर्टी का पूरा रिकॉर्ड दिखाई देगा, लेकिन प्रॉपर्टी की यह डिटेल के लिए प्रॉपर्टी मालिक का मोबाइल नंबर भरना होगा। मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा। उसे भरने के बाद ही प्रॉपर्टी का बिजली, पानी, विकास शुल्क, प्रॉपर्टी टैक्स से लेकर पुराना रिकार्ड मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कलेक्टर रेट अपडेट करने में जुटा प्रशासन
प्रदेश सरकार ने 1 अक्तूबर से 31 मार्च तक शहर की प्रॉपर्टी के कलेक्टर रेट तय किए थे। अब 1 अप्रैल से नए कलेक्टर रेट लागू किए जाने हैं। डीसी की अध्यक्षता में एसडीएम, डीआरओ व तहसील कार्यालय की टीमें रिकॉर्ड अपडेट कर रही हैं। सरकार की हिदायतों के तहत ही कलेक्टर रेट कम या ज्यादा किया जाएगा। सूत्रों का कहना है कि शहर के 10 से 15 एरिया को छोड़कर कलेक्टर बढ़ने की संभावना नहीं है।
एनओसी पोर्टल नहीं कर रहा काम, 250 प्रॉपर्टी का अपडेट रुका
उधर, नगर निगम में एनओसी पोर्टल काम नहीं कर रहा है। 250 के करीब ऑनलाइन आई प्रॉपर्टी अपडेट की फाइल आगे नहीं बढ़ने के कारण आम लोग तहसील में रजिस्ट्री नहीं करवा पा रहे हैं। नगर निगम के पूर्व पार्षद मदनलाल ने बताया कि वे पिछले एक सप्ताह से निगम के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन हर बार जवाब मिलता है कि पोर्टल मुख्यालय से अपडेट हो रहा है। अधिकारियों का कहना है कि पोर्टल में प्रॉपर्टी अपडेट तो हो रही, लेकिन कई घंटे बाद भी अपडेट रिकॉर्ड दिखाई नहीं दे रहा। पूर्व पार्षद ने बताया कि तहसील में प्रॉपर्टी के रिकॉर्ड और निगम की टैक्स ब्रांच के रिकॉर्ड में अंतर मिल रहा है। इस कारण निगम के रिकॉर्ड को अपडेट करवाना पड़ता है, तभी एनओसी पोर्टल पर दोनों जगह के रिकार्ड का मिलान होने के बाद एनओसी मिलती है।

प्रदेश सरकार एक अप्रैल से प्रॉपर्टी टैक्स को लेकर नया पोर्टल लागू कर रही है। इसे लांच कर दिया गया है। पोर्टल पर अब संपत्ति से जुड़ा पूरा रिकॉर्ड संपत्ति मालिक देख सकेगा। रोहतक जिले में महम व सांपला नगर पालिका का रिकॉर्ड पोर्टल पर डाला जा चुका है। रोहतक निगम की संपत्ति का ब्योरा सोमवार तक अपडेट होगा। पोर्टल पर संपत्ति का रिकॉर्ड देखने के लिए शुक्रवार को कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया।
- जगदीश चंद्र, जोनल टैक्स ऑफिसर, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed