फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   One killed, two injured in road accidents

सड़क हादसों में एक की मौत, दो घायल

Fri, 07 Jan 2022 01:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
One killed, two injured in road accidents
सांपला। नेशनल हाईवे नंबर नौ पर हुए विभिन्न सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत व दो घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने कार व ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

खेड़ी सांपला निवासी महिपाल ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि वह निजी कंपनी में काम करता है। बुधवार की शाम को एसबी पैकिंग के पास एक व्यक्ति सड़क पार कर रहा था कि तभी तेज गति से आ रहे ट्रक ने उसको टक्कर मार दी। इसके चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। दूसरी घटना बेरी मोड़ पर हुई। कस्बा निवासी संदीप व उसका साथी सड़क पार करने के लिए साइड में खडे़ थे। तभी तेज गति से आए कार चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस कानूनी कार्रवाई कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed