{"_id":"622b9b4019fde63d330f83dd","slug":"one-found-infected-in-the-investigation-of-610-people-rohtak-news-rtk6408454178","type":"story","status":"publish","title_hn":"610 लोगों की जांच में एक मिला संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
610 लोगों की जांच में एक मिला संक्रमित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक। कोरोना की तीसरी लहर का असर लगभग समाप्ति की ओर है। शुक्रवार को 610 जांच सैंपल में से महम एक ही कोरोना का नया मरीज मिला है। जबकि जिले में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 23 रह गई है। उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने बताया कि राज्य सरकार ने माहमारी अलर्ट सुरक्षित हरियाणा के तहत लगाई पाबंदियों को हटा लिया है, लेकिन आम नागरिक को स्वयं सतर्क रहने की जरूरत है। जिले में कोरोना की संक्रमण दर कम होकर 4.61 प्रतिशत रह गई है तथा रिकवरी दर 98.05 प्रतिशत हो गई है। जिले में अब तक 689094 व्यक्तियों को निगरानी पर रखा गया। जिले के 23 सक्रिय मरीजों में से सात मरीज अस्पताल में व अन्य सभी मरीज डॉक्टरों की सलाह पर घर पर उपचार ले रहे हैं।
16 लाख से अधिक को लगाया जा चुका टीका
सिविल सर्जन डॉ. अनिल बिरला ने बताया कि जिला में महामारी से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। अब तक 16 लाख 22 हजार 641 डोज लोगों को लगाई जा चुकी है। शुक्रवार को जिले में 852 व्यक्तियों को कोरोना रोधी टीका लगाया गया। इनमें से 88 व्यक्तियों को प्रथम तथा 734 व्यक्तियों को दूसरी डोज लगाई गई। साथ ही 34 को बूस्टर डोज भी लगाई गई।