फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   one died of corona, 107 more found infected

कोरोना से एक की मौत, 107 और मिले संक्रमित

Tue, 01 Feb 2022 12:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 01 Feb 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
one died of corona, 107 more found infected
रोहतक। कोरोना के केस अभी भी तेजी से मिल रहे हैं। सोमवार को मोखरा के 57 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना से मौत हो गई तो 107 नए संक्रमित मिले। जिले में अब संक्रमितों की संख्या 802 हो गई है। इनमें से 26 मरीज अस्पतालों में और 776 घरों में क्वारंटीन हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक 238 मरीजों को ठीक होने पर छुट्टी दे दी गई है। विभाग ने 1160 लोगों के सैंपल लिए हैं। 672 मरीजों को अपनी रिपोर्ट का इंतजार है। महामारी की संक्रमण दर 4.66 प्रतिशत और सुधार की दर 95.46 प्रतिशत है।
विज्ञापन

2691 लोगों को लगी वैक्सीन
स्वास्थ्य विभाग के टीकाकरण अभियान के तहत सोमवार को जिले में 2691 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। यह आंकड़ा पिछले 24 घंटे में कई गुना सुधरा है। विभाग अब तक 1490252 वैक्सीन डोज लगा चुका है। साथ ही 15 से 18 वर्ष तक के 31436 किशोर और किशोरियों को भी वैक्सीन लगाई जा चुकी है।
विज्ञापन

पीजीआई में 5 चिकित्सकों समेत 11 कर्मी संक्रमित
सोमवार को पीजीआई के पांच चिकित्सकों समेत 11 कर्मचारी संक्रमित मिले हैं। संस्थान के चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों का संक्रमित होने का सिलसिला नए साल से जारी है। अब तक 700 से ज्यादा स्टाफ संक्रमित हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रामा आईसीयू में दो मरीजों की मौत
कोरोना से पीजीआई के ट्रामा आईसीयू में दो मरीजों की मौत की पुष्टि की गई है। पीजीआई के आंकड़ों के मुताबिक, सोमवार को 22 मरीज भर्ती हुए, जबकि 19 को छुट्टी दी गई है। यहां से एक मरीज बिना सूचना के कहीं चला गया है। फिलहाल, यहां 52 मरीज उपचाराधीन हैं। इनमें से आठ मरीज ऑक्सीजन पर, दो हाई फ्लो ऑक्सीजन व सात वेंटिलेटर पर हैं। संस्थान ने सोमवार को दो संक्रमित शवों का अंतिम संस्कार कराया, जबकि एक शव परिजनों को सौंपा। अभी संस्थान में दो शव रखे हैं। इनकी रिपोर्ट आने पर अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed