फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   One dead, 107 new corona positives found

एक की मौत, 107 नए कोरोना पॉजिटिव मिले

Sat, 05 Feb 2022 01:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
One dead, 107 new corona positives found
रोहतक। जिले में शुक्रवार को कोरोना के 107 नए केस मिले हैं और 144 मरीज ठीक भी हो चुके हैं। नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि होने की तुलना में ठीक होने वाले मरीजों की अधिक संख्या होने से स्वास्थ्य विभाग राहत की सांस ले रहा है। हालांकि शुक्रवार के शहर के एक निजी संस्था के 30 वर्षीय युवक ने कोरोना के उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 31207 पहुंच गई है। इसके साथ ही कोरोना से 30017 मरीज ठीक भी हो गए हैं। जिले में अभी तक 575 मरीजों ने कोरोना के उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है। सिविल सर्जन डॉ. अनिल बिरला ने बताया कि जिले में 615 कोरोना के एक्टिव मरीज हैं और इसमें से 17 मरीज अस्पताल में उपचाराधीन हैं। कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए विभाग ने शुक्रवार को 1137 मरीजों के सैंपल जांच के लिए भरे हैं। स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि जिले में 15 से 18 आयु वर्ग के 34153 किशोर किशोरियों को अभी तक टीकाकरण किया जा चुका है। इसके साथ ही जिले में अभी तक 15 लाख से अधिक लोगों का कोरोना से बचाने के लिए टीकाकरण किया जा चुका है।
विज्ञापन

सुनारिया जेल में 71 कोरोना संक्रमित मिले
जिला स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अुनसार सुनारिया जेल में 71 कैदियों को कोरोना संक्रमण मिला है। इसके अलावा किसान, विद्यार्थी, शिक्षक, जीएसटी स्टाफ, मजदूर, बुजुर्ग, गृहिणी, दुकानदार, सहायक प्रोफेसर, डीईओ, डॉक्टर, पीजीआईएमएस स्टाफ, दिल्ली मेट्रो स्टाफ, एलटी पीजीआईएमएस भी संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीजीआईएमएस में 36 मरीज उपचाराधीन, तीन का कराया दाह संस्कार, एक संक्रमित का शव सौंपा
पीजीआईएमएस में कोरोना के 36 मरीज उपचाराधीन हैं। इसमें से तीन ऑक्सीजन पर व 13 वेंटीलेटर पर हैं। इसके साथ ही तीन संक्रमित शवों का कोविड नियमों के अनुसार दाह संस्कार करवा दिया गया है। देर सायं एक संक्रमित शव को भी सौंप दिया गया है। इसके अलावा दो अज्ञात का शव अंतिम संस्कार के लिए रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed