फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Old drinking water pipeline will be replaced by spending Rs 10.59 crore

Rohtak News: 10.59 करोड़ रुपये खर्च कर बदली जाएगी पुरानी पेयजल पाइपलाइन

Thu, 20 Apr 2023 02:35 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 20 Apr 2023 02:35 AM IST
विज्ञापन
Old drinking water pipeline will be replaced by spending Rs 10.59 crore
19सीटीके28-- निगम आयुक्त धीरेन्द्र खड़गटा।अमर उजाला
रोहतक।
विज्ञापन

रैनकपुरा, कबीर कॉलोनी, पाड़ा मोहल्ला, आईडीसी कॉलोनी, श्याम कॉलोनी, डीएलएफ, मॉडल टाउन, रूप नगर, आंबेडकर कॉलोनी, एकता कॉलोनी, शीतल नगर, अजीत कॉलोनी, टेक नगर, वार्ड चार व पांच आदि एरिया की पेयजल समस्या के समाधान के लिए 10 करोड़ 59 लाख रुपये का बजट तैयार किया गया है। इसमें स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग पुरानी पेयजल लाइन को बदलेगा। इसके लिए एस्टीमेट पास हो गया है और टेंडर प्रक्रिया जारी होगी। यह जानकारी उपायुक्त अजय कुमार ने दी।
बुधवार को उपायुक्त अपने कैंप कार्यालय में पेयजल समस्या को लेकर अधिकारियों की समीक्षा बैठक ले रहे थे। इसमें अधिकारियों को पेयजल से संबंधित समस्याओं का शीघ्रता से समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने नक्शे के माध्यम से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में की जाने वाली पेयजल आपूर्ति के बारे में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों से रिपोर्ट ली। उपायुक्त ने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल की घोषणा के अनुरूप पुरानी पेयजल पाइप लाइन को बदला जाएगा। इन कालोनियों में डीएलएफ, मॉडल टाउन, रूप नगर, आंबेडकर कॉलोनी, एकता कॉलोनी, शीतल नगर, अजीत कॉलोनी, टेक नगर, वार्ड चार व पांच आदि शामिल हैं। बैठक में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पेयजल आपूर्ति के लिए पर्याप्त स्टोरेज है और जिन भी क्षेत्रों से आपूर्ति से संबंधित शिकायत आती है तो वहां पर पानी के टैंकर भेजे जा रहे हैं। रैनकपुरा, कबीर कॉलोनी, पाड़ा मोहल्ला, आईडीसी कॉलोनी, श्याम कॉलोनी आदि क्षेत्रों में औसतन हिसाब से रोजाना 70 पेयजल टैंकर भेजे जा रहे हैं। उपायुक्त ने दूषित पेयजल आपूर्ति की शिकायत के बारे में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकीविभाग के अधिकारियों से जवाब तलब किया और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
विज्ञापन


पेयजल दूषित करने वालों के खिलाफ विभाग करें कार्रवाई : खड़गटा
नगर निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने बैठक में सीवर पाइप लाइन की सफाई करने के निर्देश दिए और बताया कि नगर के कौन-कौन से क्षेत्रों में अधिक फोकस करने की जरूरत है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को सड़कों की मरम्मत के कार्य निर्देश जारी किए। उन्होंने यह भी कहा कि जवाहर लाल नेहरू कैनाल से जल घर तक पानी की आपूर्ति करने के लिए खुला नाला बनाया गया है। इस नाले को कुछ लोग दूषित करने का काम कर रहे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाए। बैठक में नगर निगम आयुक्त धीरेंद्र खडगटा, सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता दिनेश राठी, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कार्यकारी अभियंता प्रेम सिंगल के अलावा बिजली निगम तथा लोक निर्माण विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बूस्टर बनाने के लिए डीसी ने किया रैनकपुरा का दौरा
रैनकपुरा क्षेत्र में पेयजल से संंबंधित समस्या का स्थायी समाधान करने के लिए उपायुक्त अजय कुमार ने बैठक के उपरांत मौके का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि इस संदर्भ में पुरातत्व विभाग से अनुमति लेने की प्रक्रिया में तेजी लाई जाएगी ताकि जल्द से जल्द इस क्षेत्र में बूस्टर स्थापित किया जा सके। बूस्टर के लिए वैकल्पिक स्थान का भी जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान नगर निगम के संयुक्त आयुक्त महेश कुमार व जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed