फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Officials should get the rough roads of Garhi Bohar fixed, noise pollution is happening in Jasbir Colony.

Rohtak News: गढ़ी बोहर के उबड़-खाबड़ रास्ते ठीक करवाएं अधिकारी, जसबीर कॉलोनी में हो रहा ध्वनि प्रदूषण

Fri, 28 Jun 2024 11:28 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Fri, 28 Jun 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
Officials should get the rough roads of Garhi Bohar fixed, noise pollution is happening in Jasbir Colony.
रोहतक। प्रदेश सरकार की हिदायत पर शुक्रवार को भी लघु सचिवालय में समाधान शिविर लगाया गया। इस दौरान 142 शिकायतें आईं। इनमें सबसे ज्यादा 82 एडीसी कार्यालय और 22 नगर निगम से जुड़ी हैं। गढ़ी बोहर के ग्रामीणों ने उपायुक्त से उबड़-खाबड़ रास्तों को ठीक करने व जसबीर कॉलोनी के लोगों ने ध्वनि प्रदूषण दूर करने के लिए रिहायशी इलाके से फैक्टरी हटाने की मांग रखी। डीसी ने तय समय सीमा में शिकायतों को दूर करने की हिदायत दी।
विज्ञापन

उपायुक्त अजय कुमार ने बताया कि लघु सचिवालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित समाधान शिविर में अधिकारियों ने सुबह नौ से 11 बजे तक शिकायतें सुनी। इसमें अधिकतर शिकायतें अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय की 82 रही, नगर निगम कार्यालय की 22 शिकायतें रही। पुलिस विभाग की 7, जन स्वास्थ्य विभाग की 4, बिजली निगम की व एचएसवीपी की 3-3, डीडीपीओ, जिला शिक्षा अधिकारी व जिला राजस्व विभाग से संबंधित 2-2, नगराधीश, बीडीपीओ, सीईओ जिला परिषद, सीएमओ, एएलसी, डीएम हैफेड, चुनाव तहसीलदार, जीएम रोडवेज, एचकेआरएन इम्पलॉयमेंट, एचपीसीबी, एसडीएम महम व सांपला तथा तहसीलदार कलानौर से संबंधित एक-एक शिकायत आई है।
विज्ञापन

वहीं, गढ़ी बोहर गांव निवासी अनिल, सतबीर, ओमपति सहित अन्य नागरिकों ने अपने क्षेत्र में टूटे उबड़-खाबड़ रास्ते व सीवर लाइन समस्या के साथ-साथ दूषित पेयजल आपूर्ति की समस्या रखी। समस्या सुनने के उपरांत डीसी ने जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता को तय अवधि में इस समस्या को दूर कर रिपोर्ट मांगी। जबकि जसबीर कॉलोनी के निवासियों ने उपायुक्त के समक्ष रिहायशी इलाके में ध्वनि व अन्य प्रदूषण फैलाने वाली अवैध फैक्ट्रियों को बंद की मांग रखी। डीसी ने प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी को तीन के अंदर मौके का दौरा कर समस्या दूर करने के बाद रिपोर्ट मांगी। साथ ही डीसी ने अधिकारियों से कहा कि जिन गांवों में चकबंदी हो चुकी है। वहां अब भी अवैध कब्जा है तो उसे तुरंत हटवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान अतिरिक्त उपायुक्त वैशाली सिंह, जिला परिषद के सीईओ महेश कुमार, एसडीएम आशीष कुमार, निगम की संयुक्त आयुक्त अंकिता वर्मा, सीटीएम अंकित कुमार, डीडीपीओ राजपाल चहल, डीआरओ कनब लाकड़ा व डीआईओ डॉ. जितेंद्र मलिक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed