फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   odd even formula in rohtak

दिल्ली की तर्ज पर शहर में ऑड-इवन फार्मूला लागू, आज चलेंगे विषम नंबर के ऑटो

Thu, 07 Nov 2019 03:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2019 03:00 AM IST
विज्ञापन
odd even formula in rohtak
रोहतक। जिले में प्रदूषण के स्तर को कम करने के लिए जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन ने ऑटो यूनियन के पदाधिकारियों के साथ बुधवार को संयुक्त बैठक की। इस दौरान निर्णय लिया कि जिले में दो दिन ऑड इवन सिस्टम लागू होगा। इसके तहत वीरवार को विषम नंबर यानी 1,3,5,7,9 नंबर के ऑटो चलेंगे और शुक्रवार को सम नंबर यानी 2,4,6,8 व 0 नंबर के ऑटो जिले की सड़कों पर दौड़ेंगे।
विज्ञापन

ऑटो यूनियन प्रधान विक्की पहलवान ने बताया कि बुधवार को डीएसपी कार्यालय में आयोजित मीटिंग में एसडीएम राकेश कुमार और डीएसपी ट्रैफिक महेश कुमार के साथ ऑड-इवन नंबर के ऑटो चलाने के प्लान पर विचार किया गया। वीरवार को विषम और शुक्रवार को सम नंबर के ऑटो सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक चलेंगे। डीएसपी ट्रैफिक महेश कुमार ने बताया कि ये सिस्टम सिर्फ दो दिन के लिए और ऑटो पर ही लागू है। सम विषम सिस्टम को सही प्रकार से लागू करने के लिए दो दिन पुलिस द्वारा ऑटो रिक्शा चेकिंग अभियान भी चलाया जाएगा। सम विषम सिस्टम का उल्लघंन करने वाले ऑटो चालकों के खिलाफ यातायात नियमों के तहत कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी। 9 नवंबर को सभी नंबर के ऑटो रिक्शा सुचारू रूप से चल सकेंगे। बैठक में प्रभारी ट्रैफिक निरीक्षक गौरव, निरीक्षक शमशेर सिंह, ट्रैफिक थाना मुख्य सिपाही राजेश कुमार, ऑटो चालक यूनियन पदाधिकारी विक्की पहलवान, मेहर सिंह पांचाल, नरेश, सुरेश शर्मा, राजू, गौरव, संजय कुमार, आजाद सिंह, सोनू, सुरेश, उमेद सिंह, दर्शन कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed