फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Nutritious diet and regular routine are the basis of health: Dr. Nikita

पौष्टिक आहार, नियमित दिनचर्या ही स्वास्थ्य का आधार : डॉ. निकिता

Thu, 11 Sep 2025 05:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 11 Sep 2025 05:57 PM IST
विज्ञापन
Nutritious diet and regular routine are the basis of health: Dr. Nikita
रोहतक। आज की तेज रफ्तार जिंदगी में संतुलित आहार केवल विकल्प नहीं बल्कि आवश्यकता है। विशेष रूप से छात्रावास में रहने वाली छात्राओं के लिए पौष्टिक भोजन शारीरिक मजबूती, मानसिक संतुलन और शैक्षणिक सफलता की कुंजी है। जीवनशैली संबंधी बीमारियों जैसे मोटापा, थकान और तनाव को पौष्टिक आहार और नियमित दिनचर्या से रोका जा सकता है। यह कहना है डॉ. निकिता गर्ग। वह महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) के अभिलाषा गर्ल्स हॉस्टल कॉम्प्लेक्स के भागीरथी और कृष्णा गर्ल्स हॉस्टल में पोषण स्वस्थ जीवन की नींव विषय व्याख्यान कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता शिरकत की। उन्होंने छात्राओं से कहा कि अपनी थाली में हरी सब्जियां, दालें, फल और पर्याप्त मात्रा में पानी को शामिल करें। जंक फूड और अत्यधिक मीठे पेय पदार्थ से बचने की सलाह दी। भागीरथी हॉस्टल की वार्डन राजबाला सांगवान ने स्वागत भाषण व कृष्णा हॉस्टल की वार्डन डॉ. शशि रश्मि ने धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed