फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Number of infected is zero, recovery rate 97.73 percent

संक्रमितों की संख्या शून्य, रिकवरी रेट 97.73 प्रतिशत

Thu, 23 Sep 2021 01:29 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 01:29 AM IST
विज्ञापन
Number of infected is zero, recovery rate 97.73 percent
सिविल अस्पताल में टीका लगवाती युवती। अमर उजाला
कोरोना के खौफ से जल्द ही निजात मिलने की उम्मीद है। जिले में पिछले कुछ दिनों से नया संक्रमित सामने नहीं आना इसकी बड़ी वजह है। साथ ही संक्रमण दर भी घटकर पांच प्रतिशत पहुंच गई है। रिकवरी रेट 97.73 प्रतिशत है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, जिले में बुधवार को नया संक्रमित केस सामने नहीं आया। यह संख्या कुछ दिनों से शून्य बनी हुई है। इसमें महामारी से निजात पाने की दृष्टि से राहत भरा बताया जा रहा है। विभाग ने बुधवार को 829 लोगों के सैंपल लिए। जबकि 444 को अपनी रिपोर्ट का इंतजार रहा। इसके साथ ही टीकाकरण अभियान भी जारी है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से बुधवार को विभिन्न शिविरों के जरिये 4061 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। इसमें 2745 को पहली व 1316 को दूसरी डोज लगाई गई। इधर, शक्ति नगर में टीकाकरण शिविर लगाया गया। यहां 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को वैक्सीन की पहली व दूसरी डोज लर्गाई गई। कोवैक्सीन की 24 व कोविशील्ड की 78 डोज लगाई गई। राजेश जैन ने अध्यक्षता की। मुख्य अतिथि सीए सुशील कुमार जैन व राजीव जैन ने टीकाकरण का शुभारंभ किया। इस मौके पर सन्नी निझावन, डॉ. प्रवीन, साक्षी, अमित नागपाल, श्रेय जैन, सौरव जैन, कपिल मक्कड़, योगेश अरोड़ा, विजय खुराना, संजय खुराना उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed