फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Number of corona patients reached 526 in the district with 22 new patients

22 नये मरीजों के साथ जिले में कोरोना मरीजों की संख्या पहुंची 526

Sun, 28 Jun 2020 12:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
Number of corona patients reached 526 in the district with 22 new patients
Number of corona patients reached 526 in the district with 22 new patients - फोटो : RohtakCity
कोरोना संक्रमणकाल में पीजीआईएमएस लगातार हॉट स्पॉट बना हुआ है। यहां डॉक्टर, नर्स, सफाई कर्मचारी, बीयरर के अलावा ओपीडी में दो लैब तकनीशियन के बाद एक ईसीजी तकनीशियन और कोरोना संक्रमित मिला है। शनिवार को 22 नये कोरोना मरीजों के साथ जिले में संक्रमितों की संख्या 526 पहुंच गई। इन संक्रमितों में सबसे अधिक संख्या सांपला, बहु अकबरपुर व शहर के कुछ एरिया से हैं। ये सभी संक्रमितों के कांटेक्ट में आए हैं।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों में 238 ठीक हो चुके हैं और 281 एक्टिव मरीज हैं। इसमें से 57 पीजीआईएमएस के कोविड अस्पताल में उपचाराधीन हैं और 224 होम आइसोलेट हैं। शनिवार सायं तक विभाग को 133 सैंपल की जांच रिपोर्ट आने का इंतजार था। विभाग की ओर से अभी तक जिले में 18570 सैंपल की जांच कराई गई और इसमें से 17911 की जांच रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। जिले में अब तक 18589 को स्वास्थ्य विभाग अपनी निगरानी में रख चुका है। इसमें से 248 विदेशों से आने वाले हैं। जिले में 11218 सर्विलांस में चल रहे लोग अपना क्वारंटीन पीरियड पूरा कर चुके हैं। सबसे अहम है कि स्वास्थ्य विभाग के अनुसार विदेश से आने वाले अपना क्वारंटीन समय व सर्विलांस समय पूरा कर चुके हैं। अब जो मामले सामने आ रहे हैं वह संक्रमित मरीजों से आपस में फैलने के कारण आ रहे हैं।
विज्ञापन

12 मेल व 10 फीमेल मिले संक्रमित
कोरोना संक्रमण का शिकार होने वालों में हर आयु वर्ग से महिला व पुरुष शामिल हैं। महिलाओं में अधिकांश गृहिणि हैं तो युवाओं में छात्र व नौकरी पेशा पुरुष हैं। शनिवार को बहुअकबरपुर से तीन, गुरुनानक पुरा व आर्य नगर से एक-एक, बहादुरगढ़ निवासी पीजीआईएमएस रोहतक कर्मचारी संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा गरनावठी, कंसाला, केशव पार्क, गुरुचरन पुरा, डीएलएफ, गढ़ी मोहल्ला में एक-एक मरीज मिले हैं। वहीं शिवम एन्क्लेव, चावला कॉलोनी, किला मोहल्ला से दो-दो मरीज मिले हैं। अकेले सांपला में छह केस मिले हैं। इसमें सबसे अधिक धर्म कांटा व रेलवे रोड से एक संक्रमित शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed