फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   now vushu player family person infront

- अब वुशू खिलाड़ियों के परिजन आए सामने

Sun, 20 Dec 2015 01:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Sun, 20 Dec 2015 01:45 AM IST
विज्ञापन
now vushu player family person infront
वुशू खिलाड़ी से यौन उत्पीड़न मामले ने तूल पकड़ना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


अब मामले में कोच के खिलाफ अन्य खिलाड़ियों के परिजनों ने भी मोर्चा खोल दिया है। आरोपी कोच के खिलाफ कई अन्य वुशू खिलाड़ियों के परिजन भी आ गए है।

आरोपी कोच की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पीड़िता वुशू खिलाड़ी सहित कई गांवों की खिलाड़ियों के परिजन एसपी ऑफिस पहुंचे।

खिलाड़ियों के परिजनों ने बताया कि उनकी बेटियों के साथ खेल के नाम पर छेड़खानी होती है। सभी ने कोच पर एक तरफ आरोप जड़े। वहीं, पुलिस की उदासीनता के चलते अभी तक मामले में एक भी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। करीब दो सप्ताह के बाद भी पुलिस को आज तक आरोपी कोच की लोकेशन नहीं मिली है।

गिरफ्तारी नहीं हुई तो होगा आंदोलन
मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर पीड़िता सहित एसपी ऑफिस पहुंचे झज्जर के गांव डीगल और बेरी निवासी अन्य खिलाड़ियों के परिजनों ने कहा कि यदि कोच के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई को हजारों की संख्या में लोग सड़कों पर प्रदर्शन करेंगे। इतना ही नहीं परिजनों ने बताया कि उनकी बेटी झज्जर में प्रैक्टिस करती है वह कई बार आरोपी कोच के आचरण को लेकर शिकायत कर चुकी है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री से की शिकायत
आरोपी कोच का मामला अब प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के पास पहुंच गया है। पीड़ित पक्ष की तरफ से स्वास्थ्य मंत्री को खत लिखा गया है। इसमें पुलिस के रवैये और आरोपियों की करतूत के बारे में जिक्र किया गया है। पीड़िता पक्ष का कहना है कि वह मामले को लेकर आईजी से भी मुलाकात करेंगे। ताकि पुलिस की नींद टूट सके। हालांकि अभी तक मामले में स्वास्थ्य मंत्री की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्य कोच पर बनाया दबाव
आरोपी सचिव और कोच राजेश ने उसके अंडर में काम करने वाले अन्य कोच पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है। यदि सूत्रों की मानें तो सचिव अन्य एकेडमी के कोच पर मामले में समझौता करवाने का दबाव बना रहा है। ताकि पुलिस कार्रवाई से पीछा छूट सके। वहीं, मजबूरी के चलते अन्य कोच भी खुलेतौर पर पुलिस के सामने आने से कतरा रहे है।


ये है मामला
लाखनमाजरा खंड की एक नेशनल वुशू खिलाड़ी ने हरियाणा अमैच्योर वुशू फेडरेशन के सचिव और कोच राजेश पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। पीड़िता ने बताया था कि नेशनल और इंटरनेशनल स्तर पर खेलने को भेजने के लिए आरोपी ने संबंध बनाने का दबाव डाला। उसने कोच पर दुष्कर्म के प्रयास का भी आरोप लगाया था।

वर्जन--
आरोपी के गिरफ्तारी के लिए टीम रवाना की गई हैं। आरोपी की लोकेशन मिली है। जल्द ही गिरफ्तारी हो जाएगी।
पुष्पा खत्री, डीएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed