{"_id":"a223046a27bea160f9ccbf61e43d7b86","slug":"now-vediography-of-booklet-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" अंक घोटालों के बाद टूटी एमडीयू प्रशासन की नींद, एंट्रेस उत्तर पुस्तिकाओं वीडियोग्राफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंक घोटालों के बाद टूटी एमडीयू प्रशासन की नींद, एंट्रेस उत्तर पुस्तिकाओं वीडियोग्राफी
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Sat, 17 Oct 2015 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमडीयू में लगातार हो रहे अंक घोटालों को लेकर यूनिवर्सिटी प्रशासन ने अब एंट्रेस की उत्तर पुस्तिकाओं की वीडियोग्राफी शुरू की है। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, वीडियोग्राफी होने से अंक घोटाले के मामलों पर भी अंकुश लगेगा और यूनिवर्सिटी की छवि भी नहीं खराब होगी।
दरअसल एमडीयू में एक के बाद एक अंक घोटाले सामने आ रहे हैं। सितंबर में रिजल्ट ब्रांच में बड़ा अंक घोटाला सामने आया था और इससे पूर्व खानपुर यूनिवर्सिटी से चेक होकर आयी उत्तर पुस्तिकाओं के मामले में भी एमडीयू के दो कर्मचारियों के शामिल होने का खुलासा हुआ है। ऐसे मामलों के कारण यूनिवर्सिटी की छवि खराब हो रही है। अब प्रशासनिक अधिकारियों ने उत्तर पुस्तिकाओं की वीडियोग्राफी कराने के आदेश जारी किए हैं। इसके लिए बाकायदा एक कमेटी बनाई गई है।
शुक्रवार से कंप्यूटर सेंटर में उत्तर पुस्तिकाओं की वीडियोग्राफी शुरू कर दी गई। वीडियोग्राफी के दौरान देखा जा रहा है कि उत्तर पुस्तिकाएं या ओएमआर सीट सील बंद है या फिर उनके साथ कोई तो नहीं की छेड़छाड़ की गई है। इसके अलावा उत्तर पुस्तिका के अंदर कोई ओवर राइटिंग तो नहीं है। रजिस्ट्रार डॉ. एसपी वत्स ने बताया कि वीसी के आदेश के बाद वीडियोग्राफी होने से ऐसे मामलों पर अंकुश लगेगा।