फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Now the corporation will seal the property if the tax is not paid

अब टैक्स अदा न करने पर निगम प्रॉपर्टी करेगा सील

Wed, 19 Jan 2022 01:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Now the corporation will seal the property if the tax is not paid
रोहतक। प्रॉपर्टी टैक्स से आमदनी बेहद कम होने से नगर निगम की आर्थिक हालत नाजुक हो गई है। इस पर मंगलवार को संयुक्त नगर आयुक्त ने सख्त आदेश जारी करते हुए आय बढ़ाने के लिए कहा। प्रॉपर्टी टैक्स के अधिकारियों से स्पष्ट कहा कि वह टैक्स जमा न करने वालों के खिलाफ सीलिंग की कार्रवाई एक सप्ताह में शुरू कर दें। इसमें ढिलाई बरतने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

नगर निगम की आय का प्रमुख स्रोत प्रॉपर्टी टैक्स हैं, जिसकी वसूली को लेकर अधिकारी अभी तक सक्रिय नहीं हुए हैं। जिसका परिणाम है कि निगम की आर्थिक हालत दिन पर दिन कमजोर होती जा रही है। काफी समय से प्रॉपर्टी टैक्स विभाग टैक्स की वसूली को लेकर सीलिंग कार्रवाई की योजना बनाता आ रहा है मगर अभी तक टीमें सक्रिय नहीं हुई हैं। इसको लेकर मंगलवार को संयुक्त आयुक्त सुरेश कुमार ने अधीनस्थों के साथ बैठक की। उन्होंने स्पष्ट कहा कि एक सप्ताह में प्रॉपर्टी टैक्स की वसूली को लेकर सख्त सीलिंग अभियान चलाया जाए। न सिर्फ टॉप बकायेदारों के खिलाफ सीलिंग कार्रवाई की जाए बल्कि ट्रेड लाइसेंस और टावर का टैक्स भी सख्ती से वसूल किया जाए। संयुक्त नगर आयुक्त ने कहा कि टैक्स की वसूली में किसी भी तरह की ढिलाई और लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हरसूरत में फरवरी तक निगम की आय को बढ़ाया जाए।
विज्ञापन

संयुक्त नगर आयुक्त सुरेश कुमार ने बताया कि प्रॉपर्टी टैक्स के अधिकारियों को एक सप्ताह में बकायेदारों से टैक्स वसूली करने और टैक्स नहीं देने वालों की सीलिंग करने के आदेश कर दिए हैं। इसमें किसी भी तरह की ढिलाई और कोताही बर्दाश्त नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed