फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Now send data 100 times faster through LiFi, not with WiFi

अब वाईफाई से नहीं, लाईफाई के जरिये 100 गुणा तेज रफ्तार से भेजें डाटा

Thu, 02 Dec 2021 01:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 02 Dec 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
Now send data 100 times faster through LiFi, not with WiFi
राजकीय स्नात्कोत्तर महिला महाविद्यालय में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में एलआई वाईफाई के मॉडल के ?
कहीं फोटो, वीडियो या अन्य डाटा भेजना है तो अब वाईफाई छोड़िए, लाईफाई अपनाइए। लाइट वेव पर आधारित यह तकनीक न केवल पहले के मुकाबले 100 गुणा तेजी से डाटा भेजने में सक्षम है। यही नहीं बगैर की वायर के यह वाईफाई से अधिक सुरक्षित भी है। इसे हैकरों के लिए हैक करना वाईफाई के मुकाबले अधिक मुश्किल है। है न गजब। यह कारनामा बुधवार को राजकीय महाविद्यालय की छात्राओं ने विज्ञान प्रदर्शनी में प्रदर्शित अपने मॉडल में कर दिखाया है।
विज्ञापन

कॉलेज के फिजिक्स विभाग की शिक्षक स्वाति ने बताया कि विद्यार्थियों ने नई तकनीक पर आधारित मॉडल प्रदर्शित किया है। निर्णायक मंडल ने इसे प्रथम चुना है। वाईफाई रेडियो वेव पर आधारित है, जबकि लाईफाई तकनीक लाइट वेव पर काम करती है। इससे डाटा कहीं भेजना कहीं आसान व सुरक्षित है। यह तकनीक कम खर्चीली व विश्वसनीय है।
विज्ञापन

बीएससी नोन मेडिकल की छात्रा अनुशा, मलिक आरती, संजू व ज्योति ने हवा की गुणवत्ता पर अपना मॉडल प्रस्तुत किया। इसे आईओटी (इंटरनेट ऑफ थिंग) बेस्ड नाम दिया है। इसमें प्रदूषित होती शहर की हवा को देखते हुए सेंसर के जरिये प्रदूषण का स्तर जानने के साथ प्रदूषण कम करने व हवा शुद्ध करने के उपाय सुझाए हैं। इसमें पराली जलाने के बजाय टेरोफिकेशन के जरिये इससे ईंधन तैयार करने व एयर प्यूरिफायर टावर से हवा की गुणवत्ता में सुधार लाने की जानकारी दी गई है। मॉडल में सीएनजी का प्रयोग, हरियाली को भी बढ़ावा देने पर जोर दिया गया है। वर्तमान में खतरनाक स्तर पर बनी हवा की गुणवत्ता को देखते हुए यह मॉडल राहतभरा हो सकता है। इसी तरह के और भी मॉडल प्रदर्शनी में रखे गए। इनमें पर्यावरण प्रदूषण, ईको सिस्टम, फ्री एनर्जी, ड्रिप इरिगेशन, कोविड व अन्य मॉडल शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलेज प्राचार्य पूनम भवनवाला ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उनके साथ डॉ. सुमन, सविता परुथी, सीमा जैन ने भी प्रदर्शनी का निरीक्षण किया। प्रदर्शनी में भौतिकी विभाग से तनु व मानसी प्रथम, रसायन विभाग में अनुशा व संजू प्रथम, जीव विज्ञान में चितवन व अपूर्वा प्रथम, वनस्पति विभाग से प्रेरणा व चेतना प्रथम, भूगोल विभाग में वंशिका व अंबिका प्रथम, मनोविज्ञान में खुशबू व दीप्ति प्रथम, कंप्यूटर विभाग में तनिशा व जाह्नवी प्रथम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed