फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Now if the dairy is not shifted in the complex, then the allotment of plot will be canceled

अब कॉम्पलेक्स में डेयरी शिफ्ट नहीं की तो रद्द होगा प्लॉट का आवंटन

Thu, 10 Feb 2022 12:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Now if the dairy is not shifted in the complex, then the allotment of plot will be canceled
डेयरियों से कच्चा बेरी रोड पर दुकानों के सामने बहता गोबर। लोगों का यहां से निकलना हो रहा है मुशकि?
नगर निगम ने डेयरियां कन्हैली रोड स्थित डेयरी कॉम्पलेक्स में जल्द शिफ्ट कराने का सख्त फैसला लिया है। इसके तहत संचालकों को शिफ्टिंग के नोटिस थमाए जा रहे हैं। आदेशों का उल्लंघन करने पर डेयरी कॉम्पलेक्स में आवंटित प्लॉट आवंटन रद्द करने की हिदायत दी जा रही है।
विज्ञापन

वहीं, डेयरी संचालकों का कहना है कि न पशुओं के उपचार की व्यवस्था, न सुरक्षा के इंतजाम। हाईटेंशन लाइन की वजह से लेंटर नहीं डाल पा रहे हैं। 14 रुपये प्रति यूनिट बिजली खरीदने पर मजबूर होना पड़ रहा है। ऐसे में डेयरी शिफ्ट करने में बड़ी मुसीबत है। निगम सुविधाएं दें तो सभी जल्द शिफ्ट कर लेंगे।
विज्ञापन

250 संचालकों को भूखंड आवंटित, 80-90 डेयरियां ही शिफ्ट हो सकीं
डेयरियों को शहर के बाहर पहुंचाने के लिए निगम ने कन्हैली रोड पर डेयरी कॉम्पलेक्स बनाया है, जिसमें करीब 250 संचालकों को भूखंड आवंटित किए गए हैं। कई सालों के प्रयास के बाद निगम अभी तक करीब 80-90 डेयरियां ही शिफ्ट करवा सका है। बाकी डेयरियों का संचालन शहर में ही किया जा रहा है। इससे शहर में सीवर लाइन और नाले अवरुद्ध होने की गंभीर समस्या हो रही है। सबसे ज्यादा परेशानी कच्चा बेरी रोड के लोग झेल रहे हैं। नालों को साफ करने के लिए निगम स्लैब तोड़ चुका है, जिससे दुकानों के सामने गहरा नाला खुला पड़ा है। गंदा पानी भरा रहने से दुकानों पर ग्राहकों ने आना बंद कर दिया है। इससे दुकानदारों में रोष व्याप्त है। वहीं, नाले का स्लैब टूटने से लोगों को घर जाना जान जोखिम में डालने जैसा हो गया है। इस वजह से करीब 150 डेयरियों का गोबर नाले में बहाया जा रहा है। इस समस्या का निदान करने के लिए निगम प्रशासन ने सख्त फैसला लिया है। इसके तहत डेयरी संचालकों को शिफ्टिंग के नोटिस दिए जा रहे हैं। जल्द डेयरी शिफ्ट नहीं करने पर प्लांट का आवंटन रद्द करने की चेतावनी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईटेंशन लाइन की वजह से नहीं डाल पा रहे लेंटर
डेयरी संचालकों का कहना है कि प्लॉटों के ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजर ही है, जिसकी वजह से लेंटर तक नहीं डाल पा रहे हैं। हाईटेंशन लाइन शिफ्ट होगी, तभी तो लेंटर डाला जा सकेगा।
पुलिस चौकी का भी प्रबंध नहीं
डेयरी संचालकों का कहना है कि एक-एक पशु लाखों रुपये में आता है। ऐसे में यदि पशु चोरी हो जाएगा तो भारी नुकसान होगा। सुरक्षा के लिए एक पुलिस चौकी होनी चाहिए, जिसकी काफी समय से मांग कर रहे हैं।
कॉम्पलेक्स जाने का रास्ता तक पक्का नहीं
नगर निगम शिफ्टिंग का दबाव तो बना रहा है, मगर कॉम्पलेक्स में कोई सुविधा नहीं है। ऐसे में डेयरी वहां पहुंचाने में सिर्फ दिक्कत ही दिक्कत है। कॉम्पलेक्स जाने का रास्ता कच्चा है।
पशु अस्पताल है जरूरी
पशुओं के उपचार के लिए अस्पताल और चिकित्सक की मांग की जा रही है। अभी तक अस्पताल तक नहीं बना है। यदि पशु बीमार हो जाएगा तो उसके समुचित उपचार के लिए अस्पताल होना आवश्यक है।
14 रुपये प्रति यूनिट खरीदनी पड़ रही बिजली
कॉम्पलेक्स में डेयरी संचालकों को 14 रुपये प्रति यूनिट के हिसाब से बिजली मिल रही है। इसकी वजह से भी शिफ्टिंग में दिक्कत आ रही है। यह मामला दो फरवरी को हुई नगर निगम हाउस की मीटिंग में प्रमुखता से उठा था, जिसमें बिजली निगम के कार्यकारी अभियंता मेहताब सिंह ने कहा था कि डेयरी कॉम्पलेक्स में स्थायी बिजली का कनेक्शन नहीं दिया जा सकता है। स्थायी कनेक्शन के लिए बिजली निगम को 1.70 करोड़ रुपये जमा कराने होंगे। चूंकि अस्थायी कनेक्शन पर निगम 14 रुपये प्रति यूनिट के हिसाब से ही बिजली देता है, इसलिए रेट कम नहीं हो सकते।
गोबर गैस प्लांट की भी लगातार मांग की जा रही
कॉम्पलेक्स से निकलने वाले गोबर के निस्तारण के लिए गोबर गैस प्लांट की भी मांग है, ताकि उसका निस्तारण किया जा सके। जब सुविधाएं नहीं होंगी तो कैसे शिफ्ट हो सकते हैं।
जरूरी सामान और चारे की दुकानें भी हों
डेयरी शिफ्ट होने के बाद जरूरी सामान के अलावा चारे की दुकानों की भी जरूरत होगी। जिसके लिए निगम से दुकानें बनाने के लिए कहा गया है। दुकानें होंगी, तभी तो सहूलियत मिलेगी।
पॉश इलाकों में चल रहीं डेयरियां
नगर निगम भलीभांति जानता है कि कच्चा बेरी रोड ही नहीं, बल्कि शहर के पॉश इलाकों में भी डेयरियां चल रही हैं, मगर कार्रवाई नहीं की जा रही है। प्रेमनगर, विशाल नगर, झंग कॉलोनी, गांधी कैंप, जवाहर नगर, तेज नगर, शिवाजी कॉलोनी, ओल्ड आईटीआई, चिन्यौट कॉलोनी में डेयरियां चल रही हैं। इनसे आसपास के लोग काफी परेशान हैं। कई बार निगम को शिकायत भी कर चुके हैं, मगर आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
वर्जन
डेयरियां को नोटिस देने का काम तेजी से शुरू कर दिया है। नोेटिस में स्पष्ट हिदायत दी जा रही है कि यदि जल्द शिफ्ट नहीं की तो नियमानुसार डेयरी कॉम्पलेक्स में प्लॉट का आवंटन रद्द करने की कार्रवाई की जाएगी। शहर की कॉलोनियों में चल रहीं डेयरियों को चिह्नित करने के लिए जल्द टीमों को लगाया जाएगा।

- सुरेश कुमार, संयुक्त नगर आयुक्त
निगम के पास फंड की कमी
डेयरी कॉम्पलेक्स के ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजर रही है, जिससे लेंटर नहीं डाला जा रहा। अस्पताल व पुलिस सुरक्षा का इंतजाम नहीं है। जरूरी सामान व चारे की दुकानें भी जरूरी हैं। बिजली 14 रुपये प्रति यूनिट से खरीदनी पड़ रही है। निगम के पास फंड की कमी होने की वजह से देरी हो रही है। नोटिस दिए जा रहे हैं कि डेयरी शिफ्ट नहीं होने पर प्लॉट आवंटन निरस्त होगा।
- राजकमल सहगल, सीनियर डिप्टी मेयर एवं डेयरी एसोसिएशन प्रधान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed