{"_id":"6696ffdacb1a74bf380fa5b4","slug":"now-giraffe-will-come-to-mini-zoo-rohtak-news-c-17-roh1020-464520-2024-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: अब लघु चिड़ियाघर में आएगा जिराफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: अब लघु चिड़ियाघर में आएगा जिराफ
विज्ञापन
16सीटीके08... लघु चिड़िया घर में जिराफ के लिए बनाया गया बाड़ा। संवाद
रोहतक। लघु चिड़ियाघर पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। हाल ही में शेरों का कुनबा बढ़ाने के लिए विभाग की ओर से तीन मादा कुरुक्षेत्र के पिहोवा से लाए गए थे। अब विभाग जिराफ लाने की तैयारी में है। जिराफ का एन्क्लोजर बनकर तैयार है। बाहर से लाए गए जानवर व बीमार जानवर के लिए आइसोलेशन रूम भी अब तैयार है। दूर-दराज से आने वाले जानवरों को यहां वातावरण में अनुकूलित करने के लिए यह रूम बनाया गया है।
सफेद हिरण को देखकर बच्चों में उत्साह
एन्क्लोजर में सफेद हिरण को अपनी ओर आता देखकर पर्यटक काफी खुश हुए। उन्होंने मोबाइल से तस्वीरें भी खींची। हिरण के बिल्कुल जाल के पास आने पर बच्चे काफी उत्साहित हो गए। वहीं हिरण भी पर्यटकों को लुभाने के लिए बार-बार एन्क्लोजर में इधर-उधर चक्कर काटता रहा।
पूरा प्रयास है कि लघु चिड़ियाघर को पर्यटकों का बड़ा केंद्र बनाएं, इसके लिए हम प्रयासरत हैं। हाल ही हमने नए एन्क्लोजर बनाए हैं। जल्द ही इसमें जिराफ समेत अन्य जानवर नजर आएंगे।
विज्ञापन
-दवेंद्र हुड्डा, इंस्पेक्टर, लघु चिड़ियाघर