फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Now devotees will be able to go to Ayodhya by bus also

Rohtak News: अब बस से भी अयोध्या जा सकेंगे श्रद्धालु

Sat, 02 Mar 2024 11:08 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sat, 02 Mar 2024 11:08 PM IST
विज्ञापन
Now devotees will be able to go to Ayodhya by bus also
रोहतक। अयोध्या जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए रोडवेज डिपो अब दो बसों की सौगात देने जा रहा है। जीएम की तरफ से उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम को बसों के परमिट के लिए पत्र लिखा जा चुका है। जल्द ही परमिट की अप्रूवल मिलने के बाद बस अयोध्या के लिए रवाना की जाएगी। इससे पहले रेल मंत्रालय ने रोहतक से अयोध्या के लिए ट्रेन की सौगात श्रद्धालुओं को दे रखी है।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं की मांग पर चलाई जा सकती है एसी बस

अप्रूवल मिलने के बाद पहले रोडवेज की ओर से बिना एसी वाली बसें ही चलाई जाएगी। उसके लिए श्रद्धालुओं से राय भी ली जाएगी की इस रूट पर एसी बसें चलाई जाए या न चलाई जाए। श्रद्धालुओं की मांग पर ही अयोध्या के लिए एसी बसें चलाई जाएगी। डिपो को दो माह पहले ही दस एसी बसों की सौगात मिली थी। जो अलग-अलग रूटों पर चल रही है। अधिकारियों का कहना है कि मांग पर दो अलग-अलग रूटों की एक-एक एसी बस को इस पर लगाया जाएगा।
विज्ञापन

रोहतक से अयोध्या जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में काफी इजाफा हुआ है। रेलवे स्टेशन पर भी रोजाना ट्रेनों की पूछताछ के लिए श्रद्धालु पहुंचते है, और ऐसे ही बस स्टैंड पर भी बहुत बार श्रद्धालु अयोध्या जाने वाली बस के बारे में जानकारी लेने के लिए आते हैं। इसी के चलते रोडवेज विभाग ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अयोध्या के लिए दो बसे चलाने का निर्णय लिया है। बसों को लेकर रोडवेज विभाग की बैठक तक हो चुकी है। अधिकारियों की बैठक के बाद ही दो बसें चलाने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए रोडवेज डिपो ने अपनी तरफ से पूरी तैयारियां भी कर रखी है ताकि परमिट की अप्रूवल मिलने के बाद जल्द बसें श्रद्धालुओं को अयोध्या लेकर जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
अयोध्या धाम के लिए दो बसें चलाने के लिएउत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम को परमिट के लिए पत्र लिखा गया है। वहीं श्रद्धालुओंं की मांग पर दोनों एसी बसों को अयोध्या के रूट पर चलाया जाएगा। अप्रूवल मिलने के बाद पहले 58 सीटर बसोंं को ही चलाया जाएगा।
सुरेंद्र सिवाच, वर्कशाप मैनेजर, रोडवेज डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed