{"_id":"6160a2948ebc3e656e3c7723","slug":"now-crane-will-lift-two-wheeler-from-no-parking-fine-will-be-rs-110-including-parking-fee-rohtak-news-rtk6264711107","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब नो पार्किंग से दोपहिया वाहन उठाएगी क्रेन, पार्किंग फीस सहित 110 रुपये लगेगा जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब नो पार्किंग से दोपहिया वाहन उठाएगी क्रेन, पार्किंग फीस सहित 110 रुपये लगेगा जुर्माना
विज्ञापन
किला रोड बाजार में सड़क के बीच खड़े वाहन। अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सावधान! अब नगर निगम की क्रेन चार पहिया वाहन ही नहीं, त्योहारी सीजन में नो पार्किंग जोन में खड़े दोपहिया वाहन भी उठाएगी। वाहन को उठाकर नजदीक की पार्किंग में छोड़ा जाएगा। 100 रुपये जुर्माना व 10 रुपये पार्किंग फीस जमा कराने पर ही वाहन छोड़ा जाएगा। मेयर का कहना है कि कार्यालयों में बैठकर प्लानिंग बनाने से कुछ नहीं होगा, अधिकारियों व व्यापारी नेताओं को सड़क पर उतरकर जाम की समस्या का समाधान करना होगा।
कोरोना संक्रमण के चलते दो साल बाद नवरात्र में रौनक लौटी है। अब डेढ़ माह तक त्योहारी सीजन रहेगा, जिसका आम शहरी से लेकर व्यापारियों तक को इंतजार रहता है। नवरात्रों के साथ त्योहारी सीजन शुरू हो चुका है, लेकिन प्रशासन जाम व भीड़ से निपटने के लिए अभी प्लानिंग बना रहा है। जबकि बाजारों में जाम लगना शुरू हो गया है।
पार्किंग स्थल खाली, सड़क पर वाहन
शहर में नगर निगम की तीन पार्किंग कागजों में चालू हैं। इसमें दुर्गा भवन के सामने अग्रसेन पार्किंग, किला रोड की भगत सिंह पार्किंग व मेडिकल मोड़ पर निजी पार्किंग। निगम सोनीपत रोड, अशोका चौक, पुराने बस स्टैंड के नजदीक गर्वनमेंट स्कूल के मैदान व गांधी कैंप में अभी स्थायी या अस्थायी पार्किंग चालू नहीं कर सकता है। आलम यह है कि लोग मौजूद पार्किंग स्थल के 20 मीटर के दायरे में सड़क पर वाहन खड़े कर रहे हैं, जबकि पार्किंग खाली पड़ी हैं। न तो निगम और न पुलिस कोई कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
डेढ़ माह पहले सौंपा था प्लान, अब तक नहीं हुआ अमल : मेयर
शहर के प्रथम नागरिक एवं नगर निगम के मेयर मनमोहन गोयल कहते हैं कि प्रशासन को डेढ़ माह पहले त्योहारी सीजन को देखते हुए प्लान सौंपा था, लेकिन अभी तक अमल नहीं हुआ है। अधिकारी अभी बैठकें करने में व्यस्त है।
ये दिए थे सुझाव
: पार्किंग के 100 मीटर के दायरे को नो व्हीकल जोन बनाया जाए।
: निगम को एक पीसीआर व छह पुलिस कर्मियों की टीम दी जाए।
: गर्वनमेंट स्कूल, अशोका चौक व सोनीपत स्टैंड पर अस्थायी पार्किंग बनाई जाए।
: त्योहारी सीजन में बाजारों में स्थायी तौर पर पुलिसकर्मी तैनात किए जाए।
: व्यापारी नेताओं के साथ मिलकर सड़क पर आकर अतिक्रमण हटवाया जाए।
निगम व पुलिस प्रशासन को सलाह दी है कि बाजारों में दुकानों के बाहर लगे डिस्प्ले बोर्ड हटवाए जाएं। इससे सड़क मार्ग 15 से 20 फुट तक चौड़ा हो जाएगा। दूसरा, जो व्यापारी या दुकानदार नो पार्किंग जोन में दोपहिया या चार पहिया वाहन खड़ा करता है, उससे घंटे के हिसाब से जुर्माना वसूला जाए। इसके बाद दुकानदार अपने आप पार्किंग में वाहन खड़े करना शुरू कर देंगे।
- बिट्टू सचदेवा, प्रधान, किला रोड बाजार
नगर निगम ने त्योहारी सीजन में जाम व अतिक्रमण से निपटने के लिए प्लानिंग तैयार कर ली है। अग्रसेन पार्किंग, भगत सिंह पार्किंग, मेडिकल मोड़ पार्किंग चालू हैं, जबकि रेलवे स्टेशन पर रेलवे की पार्किंग है। साथ ही गर्वनमेंट स्कूल के खाली मैदान में भी अस्थायी पार्किंग बनाई जाएगी। इसके साथ निर्णय लिया है कि पार्किंग स्थल के 100 मीटर के दायरे में खड़े दोपहिया वाहनों को भी क्रेन से जब्त कर पार्किंग में ले जाया जाएगा। 100 रुपये जुर्माना व 10 रुपये पार्किंग फीस जमा कराने के बाद ही छोड़ा जाएगा।
- सुरेंद्र गोयल, एलओ, नगर निगम
व्यापारियों के साथ बैठक की जा रही हैं। मार्केट वाइज प्लान तैयार कर रहे हैं। जल्द मास्टर प्लान के तहत त्योहारी सीजन में नई ट्रैफिक व्यवस्था लागू की जाएगी।
- सज्जन सिंह, डीएसपी मुख्यालय