फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   now cbse student will learn primery medical treatment

अब सीबीएसई स्कूलों में बच्चों को भी दिया जाएगा फर्स्ट एड प्रशिक्षण

Mon, 14 Dec 2015 01:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Mon, 14 Dec 2015 01:37 AM IST
विज्ञापन
now cbse student will learn primery medical treatment
आपतकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए अब सीबीएसई स्कूलों में बच्चों के
विज्ञापन
साथ-साथ शिक्षकों को भी प्राथमिक चिकित्सा और बेसिक इमरजेंसी केयर की जानकारी लेनी होगी।

 इसके लिए कक्षा में थ्योरी के साथ-साथ बेसिक इमरजेंसी केयर के तहत शिक्षकों को अलग से प्रशिक्षण अनिवार्य होगा। सीबीएसई की तरफ से सभी स्कूलों को इसके लिए निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

दरअसल, आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए सीबीएसई स्कूलों में बच्चों के लिए तो वोकेशनल सब्जेक्ट कई वर्ष पहले शुरू कर दिया गया था। वोकेशनल सब्जेक्ट को 11-12वीं के बच्चे ले सकते हैं। इसमें उन्हें कंपलीट फर्स्ट एड की जानकारी दी जाती है, लेकिन स्कूलों में शिक्षकों का ज्ञान देखें तो अधिकतर को आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की कोई जानकारी नहीं है।

इसी उद्देश्य के साथ सीबीएसई ने सभी स्कूलों में प्राथमिक चिकित्सा और बेसिक इमरजेंसी केयर की कक्षाएं शुरू करने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत बच्चों के साथ-साथ शिक्षकों को थ्योरी और प्रशिक्षण दोनों करना अनिवार्य होगा। सीबीएसई का मानना है कि आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए यह स्कीम मददगार साबित होगी।

प्राथमिक चिकित्सका की जानकारी सभी को होनी चाहिए, जिससे आपाताकालीन परिस्थितियों में बच्चे घबराने की बजाय उससे निपटने में कामयाब हो सके। इसके लिए वोकेशनल सब्जेक्ट भी है।
- पीके पठपटिया, डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, कलानौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed