{"_id":"62a78f88d5b8ee56df16f606","slug":"notice-issued-to-five-for-getting-mosquito-larva-rohtakcity-news-rtk6494678125","type":"story","status":"publish","title_hn":"मच्छरों का लार्वा मिलने पर पांच को नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मच्छरों का लार्वा मिलने पर पांच को नोटिस जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मच्छर जनित रोगों से बचाव को लेकर अभियान शुरू कर दिया है। इसके तहत लार्वारोधी गतिविधि भी चलाई जाएगी। सोमवार को पांच लोगों को लार्वा मिलने पर नोटिस दिया गया।
उप सिविल सर्जन (मलेरिया) डॉ. अनुपमा मित्तल ने कहा कि सोमवार को शहर के लगभग सभी सरकारी कार्यालयों में विशेष अभियान चलाया गया। इसके लिए 10 टीमों का गठन किया गया। इनका संचालन सुपरवाइजर धर्मबीर सैनी, नरेंद्र नरवाल, बसंत शर्मा, अनिल सांगवान ने किया। टीम ने चुनाव कार्यालय, कोऑपरेटिव कार्यालय, जनस्वास्थ्य कार्यालय में पांच नोटिस जारी किए गए। साथ ही शुक्रवार को अपने परिसर के सभी कूलर खाली करा कर उन्हें कपड़े से रगड़ कर सुखाने की हिदायत दी गई है। ऐसा उनमें मच्छर का लार्वा न बनने के लिए किया गया है। कार्यस्थल पर नोडल अधिकारी नियुक्त करके जिम्मेदारी तय करने की भी जानकारी दी गई। परिसर के बाहर या कहीं भी पानी न ठहरने देने की सलाह भी दी गई। जिले को मलेरिया मुक्त बनाने की दिशा में यह कदम उठाए जा रहे हैं। सोमवार को शहरी क्षेत्र में 83 रक्त पट्टिकाएं बनाई गई। टीम में निर्मल फोगाट, राजेश, नरेंद्र, अनीश राणा, प्रदीप, देवेंद्र, भूपेंद्र कुंडू, हंसराज सैनी आदि मौजूद रहे।