फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Not one or two scams happened in the lockdown: Abhay Chautala

लॉकडाउन में एक-दो नहीं 9 घोटाले हुए : अभय चौटाला

Sat, 26 Jun 2021 01:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
Not one or two scams happened in the lockdown: Abhay Chautala
लॉकडाउन में हरियाणा में एक-दो नहीं 9 घोटाले हुए हैं। शराब घोटाला, धान खरीद घोटाला, बाजरा घोटाला, जमीन रजिस्ट्री घोटाला, दवा खरीद घोटाला प्रमुख हैं। कुछ घोटालों की जांच के लिए एसआईटी गठित की गई। मुख्यमंत्री को रिपोर्ट एसआईटी दे चुकी है मगर न रिपोर्ट सार्वजनिक की और न कार्रवाई हुई है। ऐसे में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का हरियाणा के भ्रष्टाचार मुक्त होने का बयान गुमराह करने वाला है। यह बात रोहतक में हुई प्रेसवार्ता के दौरान इनेलो नेता अभय चौटाला ने शुक्रवार को कही।
विज्ञापन

अभय चौटाला ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का हरियाणा के भ्रष्टाचार मुक्त होने का बयान गुमराह करने वाला है। लॉकडाउन में प्रदेश में 9 बड़े घोटाले हुए हैं। इनमें धान खरीद, बाजरा खरीद, शराब, जमीन रजिस्ट्री और दवा खरीद घोटाला प्रमुख है। धान खरीद में नमी के नाम पर घोटाला हुआ। बाजरा खरीद के समय राजस्थान से खरीद हुई। जमीन की रजिस्ट्री के नाम पर घोटाला हुआ। कोरोना महामारी के दौरान दवाओं की हुई खरीद में करीब 450 करोड़ रुपये का घोटाला हुआ है, जिसकी जांच होनी चाहिए। अभय चौटाला ने कहा कि लगता है कि पार्टी मुखिया को सही नहीं बताया गया है। हकीकत यह है कि भ्रष्टाचार में हरियाणा सरकार ने सबको पीछे छोड़ दिया है।
विज्ञापन

अभय ने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति बद से बदतर हो गई है। उदाहरण दिया कि विगत दिनों मुख्यमंत्री ने सिरसा में निरीक्षण किया तो लोगों ने सीएमओ की शिकायत की। जिस पर मुख्यमंत्री ने सीएमओ का स्थानांतरण करके कर्तव्य की इतिश्री कर ली। जबकि शिकायत पर जांच के बाद कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बसपा से गठबंधन का सवाल ही नहीं, बादल से भी करूंगा बात
बसपा से गठबंधन के सवाल पर अभय चौटाला ने कहा कि सवाल ही नहीं। मैं खुद पंजाब के नेता सुखबीर बादल से बात करके कहूंगा कि वह मायावती की बात पर भरोसा न करें।
शराब घोटाले की रिपोर्ट नहीं हुई सार्वजनिक
अभय चौटाला ने आरोप लगाते हुए कहा कि लॉकडाउन में जब लोग घरों से बाहर नहीं निकल रहे थे। सड़कें सूनी पड़ी थी, तभी प्रदेश में बेधड़क शराब की आपूर्ति और बिक्री हुई। जिसमें कई बड़े लोगों का संरक्षण था। मामला उठा तो मुख्यमंत्री और गृहमंत्री ने एसआईटी गठित कर जांच कराई। एसआईटी ने रिपोर्ट सौैंपी तो मुख्यमंत्री ने अध्ययन करने के लिए सौंप दी। आज तक रिपोर्ट को सार्वजनिक नहीं किया गया है।

146 इंजीनियर्स में से सिर्फ तीन हरियाणा के
अभय चौटाला ने कहा कि विगत दिनों प्रदेश सरकार ने बिजली निगम में 146 इंजीनियर्स की भर्ती की है, जिनमें से सिर्फ तीन हरियाणा के है। भर्ती हुए इंजीनियर्स में सबसे ज्यादा गुजराती हैं जबकि हरियाणा के होने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed