फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Not enough pumps for drainage, department is not paying attention

Rohtak News: जलनिकासी के लिए पर्याप्त पंप नहीं, विभाग नहीं दे रहा ध्यान

Sat, 10 Aug 2024 11:43 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 10 Aug 2024 11:43 PM IST
विज्ञापन
Not enough pumps for drainage, department is not paying attention
10सीटीके24..माता दरवाजा ​स्थित बूस्टिंग स्टेशन। संवाद
रोहतक। बारिश अभी ढंग से हुई भी नहीं और जनस्वास्थ्य विभाग के पंप और मोटर खराब होने लगे। बरसाती पानी की निकासी के लिए लगाए गए ज्यादातर पंप काम नहीं कर रहे हैं। विभाग सिर्फ अधिकारियों व कर्मचारियों को नोटिस देने के काम में लगा है। लेकिन, यह भूल गया है कि धरातल पर पंप की मरम्मत कराकर सुचारु भी करना विभाग का ही काम है।
विज्ञापन


तेज बारिश नहीं झेल पाएगा शहर
अगर शहर में तेज बारिश होती है तो विभाग का सिस्टम जवाब दे जाएगा। विभाग इस पर गंभीर नहीं है। शहर का शायद ही कोई बूस्टर होगा जिसके सारे उपकरण कार्य कर रहे होंगे। यहां तक की जलघरों कई फीट गाद जमा है। उसका भी अबतक निराकरण नहीं कराया गया है।
विज्ञापन


फंड की कमी से जूझ रहा विभाग
सूत्रों की माने तो जनस्वास्थ्य विभाग फंड की कमी से जूझ रहा है। कर्मचारी पर्याप्त होने के बावजूद उपकरण लेने और रखरखाव के लिए फंड के अभाव से उनकी मरम्मत में देरी हो रही है। समस्या आने पर फंड मुहैया कराने के लिए अधिकारी पत्र लिखेंगे। ऐसे में शहरवासी जलभराव आदि समस्या से ऐसे ही परेशान होते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है शहर के पंपों का हाल
-गढ़ी मोहल्ला में पांच में एक पंप कर रहा काम
- सिंह पूरा में दो पंप चालू तीन खराब
- पीरबोधी में सात पंप में से 4 चालू
-माता दरवाजा स्थित बूस्टर के तीन में से एक मोटर का स्टार्टर खराब



जलनिकासी की पर्याप्त प्रबंध किए गए हैं। साथ ही और प्रयास किए जा रहे हैं। 75 से 90 एमएम के पंप सुचारु हैं। जलभराव जैसी समस्या से निपटने के लिए विभाग तैयार है।
-तरुण गर्ग, अधिशासी अभियंता, जनस्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed