फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Northern and northwestern winds increased the chill

Rohtak News: उत्तरी व उत्तरी-पश्चिमी हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन

Wed, 21 Dec 2022 11:21 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 21 Dec 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Northern and northwestern winds increased the chill
कोहरे में बच्चे को स्कूल छोड़ने जाती मां। अमर उजााल
कोहरे और ठंड ने अल सुबह घर से निकलने वालों की कंपी छुड़ा दी। स्कूल जाने वाले छोटे बच्चे गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए। ठंडी हवाओं के चलते रात के तापमान में कमी आना संभावित है।
विज्ञापन

जिले में बुधवार को अधिकतम तापमान 18.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस रहा। उत्तरी व उत्तर पश्चिमी हवाएं ठिठुरन बढ़ाने का काम कर रही हैं। सुबह छाये घने कोहरे के कारण बाहरी इलाके में दृश्यता करीब 20 मीटर रही। सुबह 11 बजे बाद कोहरा छंटने से खिली धूप ने कुछ राहत दिलाई। शाम को चार बजे फिर से धूप गायब हो गई। इसके बाद ठंड ने फिर से अपना घेरा बढ़ाने शुरू कर दिया। आने वाले दिनों में रात के तापमान में और कमी आना संभावित है।
विज्ञापन

कोहरे के कारण दिल्ली जाने वाली 3 गाड़ियां रहीं रद्द
कोहरे के कारण दिल्ली की तरफ जाने वाले यात्रियों को काफी परेशानी हुई। दिल्ली की तरफ जाने वाली तीन गाड़ियों को रद्द करना पड़ा, जबकि अन्य गाड़ियां भी अपने निर्धारित समय की बजाय देरी से चलीं। ऐसे में यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में काफी दिक्कत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर सुबह से ही गाड़ियां रेंगती हुई चलीं। दृश्यता कम होने के कारण गाड़ियां अपने निर्धारित समय से आधा से एक घंटा देरी से चलीं। वहीं, दिल्ली की तरफ जाने वाली तीन गाड़ियों को रद्द किया गया। इनमें तिलकब्रिज एक्सप्रेस, नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस, दिल्ली एक्सप्रेस विशेष गाड़ी को रद्द किया गया। जबकि भिवानी-कालका व रोहतक-पानीपत गाड़ी पहले से रद्द की हुई है। इसके अलावा इंदौर साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 18 मिनट देरी, शरबत दा भला रात को अपने निर्धारित समय से एक घंटा 52 मिनट देरी, गोरखधाम एक्सप्रेस दो घंटे 4 मिनट देरी, कालिंदी एक्सप्रेस रात को 24 मिनट देरी, नई दिल्ली-जींद मेमू 44 मिनट देरी, नरवाना एक्सप्रेस 9 मिनट देरी, दिल्ली-जींद मेमू 19 मिनट देरी, पंजाब मेल एक घंटा 7 मिनट देरी से स्टेशन पर पहुंची।

हरियाणा रोडवेज पर भी दिखा असर
कोहरे का असर हरियाणा रोडवेज की बसों पर भी देखने को मिला। सामान्य दिनों की तुलना में बसें आधे से एक घंटा देरी से बस स्टैंड पहुंची। अल सुबह व देर सायं बाद यहां यात्रियों को ठंड में ठिठुरते रहे। यहां प्रशासन की ओर से अलाव की कोई व्यवस्था नहीं की गई। दुकानदार यहां अलाव सेंकते हैं और यही यात्री बैठकर सर्दी से बचने का प्रयास करते हैं। डिपो महाप्रबंधक भारत भूषण गोगिया ने बताया कि यात्री रैन बसेरे में रुक सकते हैं। इसके अलावा अलाव का प्रबंध किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed