{"_id":"66355e1faf566bba06033614","slug":"no-water-arrangements-in-government-offices-jhajjar-news-c-200-1-bgh1003-107147-2024-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: सरकारी दफ्तरों में नहीं पानी के इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: सरकारी दफ्तरों में नहीं पानी के इंतजाम
Sat, 04 May 2024 03:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sat, 04 May 2024 03:28 AM IST
विज्ञापन
बादली। सरकारी कार्यालय में पानी के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। लोग घर से पानी की बोतल ला रहे हैं। को घरों से पानी की बोतल लेकर जाने पर विवश होना पड़ रहा है। अधिकारी और कर्मचारी पानी के कैंपर लेकर प्यास बुझा लेते हैं मगर काम के लिए कार्यालय में पहुंच रहे लोगों को टाइपिस्ट के पास रखे कैंपर से पानी मांगकर पीना पड़ रहा है।
बादली में एसडीएम कार्यालय, तहसील कार्यालय, एएसपी और पशुपालन विभाग सहित कई विभागों के कार्यालय एक ही भवन में चल रहे हैं। यहां करीब 400 लोग प्रतिदिन अपने काम के लिए पहुंचते हैं। कार्यालयों में इस भीषण गर्मी में भी लोगों के लिए पानी की व्यवस्था नहीं है। इस कारण उन्हें पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। तहसीलदार कार्यालय के सामने लगा एकमात्र वाटर कूलर लगा है जो कि एक साल से खराब पड़ा है। गर्मी को देखते हुए वाटर कूलर को ठीक करवाना जरूरी है। तहसील में रोजाना लोग अपनी समस्याओं का समाधान करने के लिए आते हैं। भीषण गर्मी में जब उन्हें प्यास लगती है तो कार्यालयों में पानी की कोई व्यवस्था नहीं मिलती। इस कारण गर्मी में लोगों को पानी के लिए भटकना पड़ता है।सार्वजनिक स्थानों पर पीने के पानी की कोई व्यवस्था नहीं है। हर साल गर्मी में कई स्थानों पर प्याऊ लगाती है। तापमान करीब 42 डिग्री पर पहुंच गया। ऐसे में लोगों को पीने का पानी खरीदना पड़ रहा है।
गर्मी के लिए अस्थाई प्याऊ की व्यवस्था जल्द शुरू की जाएगी। वॉटर फिल्टर की स्थिति के बारे में जानकारी लेकर ठीक करवाया जाएगा। दो या तीन दिन में पेयजल उपलब्ध करवाया जाएगा। स्थाई प्याऊ की व्यवस्था के लिए सामाजिक संगठनों से भी चर्चा करेंगे। कार्यालय परिसर में मटके भी रखे जाएंगे। जिससे आने वाले लोगों को ठंडा पानी मिल सके।
विज्ञापन
सतीश यादव, एसडीएम बादली।