फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   No trace of accused Bua-Fula in Khidwali murder case

Rohtak News: खिड़वाली हत्याकांड में आरोपी बुआ-फूला का नहीं लगा सुराग

Sun, 14 Sep 2025 11:35 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 14 Sep 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
No trace of accused Bua-Fula in Khidwali murder case
रोहतक। दोस्त विकास के साथ उसकी बुआ के घर 22 लाख रुपये लेने आए दीपक की पीट-पीटकर हत्या करने के आरोपी फूफा व बुआ चार दिन बाद भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। हालांकि, जांच टीम ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है मगर बुआ कांता, फूफा जोगेंद्र सहित 11 लोग अभी भी गिरफ्त से बाहर हैं।
विज्ञापन

सदर थाना क्षेत्र के गांव खिड़वाली में 11 सितंबर की रात सोनीपत के गांव रोहट निवासी विकास अपने दोस्त दीपक के साथ बुआ के घर बेची गई जमीन के 22 लाख रुपये लेने आया था। बुआ के बेटे अकुंश, उसकी पत्नी चीनू, बुआ कांता, फूफा जोगेंद्र, सुमित, महित, हिमांशु सहित 8 लोगों ने उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया था।
विज्ञापन

विकास और दीपक को गंभीर हालत में पीजीआई में भर्ती कराया गया था। दीपक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया था। वहीं, विकास की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -सुरेंद्र सिंह, प्रभारी, सदर थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed