फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   No masks to protect against corona in the district, only those in stock

जिले में कोरोना से बचाव के मास्क नहीं, स्टॉक में सिर्फ प्रदूषण वाले

Thu, 30 Jan 2020 02:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2020 02:27 AM IST
विज्ञापन
No masks to protect against corona in the district, only those in stock
इस समय स्वाइन फ्लू लोगों को शिकार बना रहा है। एन-95 मास्क को स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए प्रयोग किया जाता है। इसी मास्क को कोरोना वायरस से बचाव के लिए भी इस्तेमाल किया जाना है। ऐसे में कोरोना वायरस से आमजन को बचाना तो दूर विभाग को अपने डॉक्टरों व स्टाफ को बचाना ही चुनौती बना हुआ है। विभाग कोरोना वायरस से बचने के लिए एन-95 मास्क की तलाश कर रहा है। रोहतक जिले में एन-95 मास्क का स्टाक न के बराबर है। जिला स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी दिल्ली में एन-95 मास्क की तलाश कर रहे हैं। निजी सप्लायर मास्क की कीमत तक का खुलासा नहीं कर रहे हैं। फिलहाल, बाजार में एन-95 मास्क की जगह प्रदूषण से बचाने वाले मास्क ही उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

--
पुणे में ही होगी सैंपल की जांच
प्रदेश में पाए जाने वाले संदिग्ध कोरोना वायरस के मरीजों के सैंपल दो निजी कोरियर कंपनी को पुणे भेजने के लिए मंजूरी दी गई है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि दोनों कंपनियों को सैंपल भेजने में अपनाए जाने वाले सुरक्षा के इंतजाम से अवगत करा दिया गया है। सैंपल पहुंचने में पांच दिन का समय लगेगा। सवाल है कि संदिग्ध मरीज के सामने आने और सैंपल लेने में समय लगने के साथ सैंपल पुणे पहुंचने में भी वक्त लगेगा। जैसे ही सैंपलों की संख्या बढे़गी समस्या और गंभीर हो जाएगी। देश भर में एक ही प्रयोगशाला में इसकी जांच होगी।
विज्ञापन

--
बोले अधिकारी
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिला अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक को एन-95 मास्क व पीपीई किट पर्याप्त मात्रा में खरीदने के निर्देश दिए गए हैं। यदि इनकी खरीद में कोई समस्या आती है तो विभाग के शीर्ष अधिकारियों को लिखा जाएगा। बचाव का सामान खरीदने में बजट की कमी आड़े नहीं आएगी। विदेश से आने वाले हर व्यक्ति पर नजर रखी जा रही है। साथ ही जिला अस्पतालों को निर्देश दिए गए हैं कि वह फ्लू की अलग ओपीडी बनाने के अलावा कोरोना वायरस के मरीजों के लिए एंबुलेंस भी रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. अनिल बिरला, सिविल सर्जन
--
एयर लिफ्ट किए गए भारतीयों को रखा जाएगा आइसोलेट
सूत्रों के अनुसार, चीन से एयर लिफ्ट किए जाने वाले भारतीयों को आईसोलेट करके रखा जाएगा। जब उनके सैंपल सामान्य होंगे तभी वह बाहर आ सकेंगे। बताया जा रहा कि प्रदेश से जुडे़ लोगों के लिए दो जगह तैयार की जा रही है, जहां चीन से आने वाले लोगों को रखा जाएगा। प्रदेश से चीन जाने वालों की संख्या काफी है। जिला प्रशासन लगातार इन पर नजर बनाए है।

--
चीन में कर रहे एमबीबीएस, रोहतक में तलाशे जा रहे एन-95 मास्क
मेडिकल मोड़ स्थित एक दुकान पर चीन से एमबीबीएस कर रही दो युवतियों ने एन-95 मास्क खरीदा है। मास्क विक्त्रस्ेता एसके गुप्ता बेरी वाले ने बताया कि एक स्थानीय युवती के साथ एक विदेशी युवती करीब 30 एन-95 मास्क खरीद कर ले गई है। छात्रा का कहना था कि उसे डिग्री लेने चीन जाना है, वहां यह मास्क उपलब्ध नहीं है। एक युवती स्थानीय है तो दूसरी विदेशी है। वह प्रदूषण से बचाव करने वाला एन-95 मास्क खरीद कर ले गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed