फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   no cbse, vci will held exam

सीबीएसई नहीं, वीसीआई ही खुद कराएगा प्री-वेटरनरी टेस्ट

Tue, 17 Nov 2015 02:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Tue, 17 Nov 2015 02:18 AM IST
विज्ञापन
वीसीआई (वेटरनरी काउंसिल ऑफ इंडिया) के आल इंडिया प्री-वेटरनरी टेस्ट में बदलाव को लेकर चल रही तैयारियों पर विराम लग गया है। टेस्ट की पूरी जिम्मेदारी सीबीएसई को देने की तैयारी थी, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। पिछले टेस्ट की भांति सीबीएसई सिर्फ प्रश्नपत्र का खाका ही तैयार करेगा, जबकि बाकी जिम्मेदारी वीसीआई खुद निभाएगा।
विज्ञापन



देशभर में 69 वेटरनरी यूनिवर्सिटी और कॉलेज हैं। इनकी कुल सीटों में से लगभग 300 वेटरनरी काउंसिल ऑफ इंडिया अपने स्तर से भरता है, जबकि बाकी सीटें पूरी करने की जिम्मेदारी संस्थान की रहती है। इन सीटों को भरने के लिए वीसीआई की तरफ से हर वर्ष आल इंडिया प्री-वेटरनरी टेस्ट कराया जाता है।
विज्ञापन


पहले यह टेस्ट वीसीआई खुद अपने स्तर पर कराता था, लेकिन मौजूदा वर्ष के शुरुआत में टेस्ट के लिए प्रश्नपत्र तैयार करने की जिम्मेदारी सीबीएसई को दे दी गई। इसके बाद वीसीआई टेस्ट की बाकी जिम्मेदारी भी सीबीएसई को देने की तैयारी में था, जिससे टेस्ट की पारदर्शिता को लेकर वीसीआई पर कोई आरोप न लगे, लेकिन अब इन तैयारियों पर विराम लगा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीसीआई ने स्पष्ट कर दिया है कि सीबीएसई केवल प्रश्नपत्र ही तैयार करेगा, जबकि बाकी की पूरी जिम्मेदारी यानी टेस्ट कब लेना है और उसकी व्यवस्थाएं क्या रहेगी आदि पूर्व की भांति वीसीआई ही कराएगा। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि वीसीआई ने कदम पीछे क्यों खींचे हैं? खैर हो जो भी, आल इंडिया प्री-वेटरनरी टेस्ट की पारदर्शिता को लेकर वीसीआई कोई चूक नहीं छोड़ना चाहता।


हरियाणा में एक यूनिवर्सिटी और दो कॉलेज
हिसार में लाला लाजपत राय पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय समेत दो वेटरनरी कॉलेज भी हैं। एक कॉलेज यूनिवर्सिटी कैंपस में ही है, जबकि दूसरा बहुअकबरपुर में है। यूनिवर्सिटी और दोनों कॉलेजों में मिलाकर सैकड़ों छात्र पढ़ाई करते हैं।


पहले की भांति वीसीआई ही ऑल इंडिया प्री-वेटरनरी टेस्ट कराएगा। टेस्ट के लिए सीबीएसई सिर्फ प्रश्नपत्र तैयार करेगा, बाकी जिम्मेदारी वीसीआई की रहेगी।
- डॉ. उमेश चंद्र शर्मा, चेयरमैन वीसीआई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed