फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   No blood stains found on the recovered knife, two accused of attempted murder acquitted

Rohtak News: बरामद चाकू पर नहीं मिले खून के धब्बे, हत्या के प्रयास के दो आरोपी बरी

Sun, 03 Aug 2025 03:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 03 Aug 2025 03:15 AM IST
विज्ञापन
No blood stains found on the recovered knife, two accused of attempted murder acquitted
रोहतक। अतिरिक्त एवं जिला सत्र न्यायाधीश शैलेंद्र सिंह की अदालत ने जानलेवा हमले के आरोप में सांघी गांव के दो युवकों सचिन व विकास को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया। पुलिस आरोपों को साबित नहीं कर सकी। फाॅरेंसिक जांच में भी यह साबित नहीं हो सका कि बरामद चाकू से हमला किया गया था।
विज्ञापन

पुलिस रिकाॅर्ड के मुताबिक, 2017 में सांघी गांव निवासी कृष्ण ने सदर थाने में शिकायत दी कि उसके भाई सुरेश कुमार पर गांव के युवक सचिन व विकास ने रंजिश के चलते जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों उस पर चाकू से वार किया। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

2018 से अदालत में केस की सुनवाई चल रही थी। बचाव पक्ष के वकील ने बताया कि केस में जब गवाही करवाई गई तो शिकायतकर्ता कृष्ण व घायल सुरेश के बयानों में अंतर मिला। इतना ही नहीं, पुलिस ने आरोपियों से एक चाकू बरामद किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट में बताया गया कि चाकू पर किसी तरह के खून के धब्बे या फिंगर प्रिंट नहीं मिले। इतना ही नहीं, डाॅक्टर ने अपनी गवाही में कहा था कि जो घाव घायल के शरीर पर थे, वे किसी भी धारदार हथियार से हो सकते हैं। यह नहीं कि बरामद चाकू के ही घाव हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed